Advertisment

Vastu Tips: ऐसे भूलकर भी ना रखें भगवान की मूर्तियां, यहां जानिए पूजा घर से जुड़ी जरूरी बातें

आज के समय लगभग हर किसी के घर में मंदिर होता होता है। आज हम मंदिर में भगवान की मूर्ति को स्थापित करने के बारे में चर्चा करेंगे।

author-image
Bansal News
Vastu Tips: ऐसे भूलकर भी ना रखें भगवान की मूर्तियां, यहां जानिए पूजा घर से जुड़ी जरूरी बातें

आज के समय में लगभग हर किसी के घर में मंदिर होता है। कई बार हम अनजाने में मूर्ति को किसी भी तरह से स्थापित कर देते हैं, जो अशुभ माना जाता है। आज हम मंदिर में भगवान की मूर्ति को स्थापित करने के बारे में चर्चा करेंगे।

Advertisment

ऐसे रखे भगवान की मूर्ति

घर में या अन्‍य जगह पर भगवान की मूर्ति को रखते समय इस बात का विशेष ध्‍यान रखें कि उनके पीछे का हिस्सा दिखाई नहीं दे। मूर्ति को बिल्कुल सामने से दिखना चाहिए। भगवान की पीठ का दिखना अशुभ माना जाता है।

धर्म शास्‍त्रों के मुताबिक मंदिर या पूजा घर में भगवान गणेश की दो से अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐस होना फलदायी नहीं होता है। इसलिए घर की दो अलग-अलग जगहों पर एक ही भगवान की दो तस्वीरें रख सकते हैं।

मंदिर में ऐसा होना चाहिए रंग

हिंदू धर्म के अनुसार, मंदिर का रंग बहुत ही सौम्य और मन को शांति देने वाले होने चाहिए। जिससे सकारात्मकता का संचार होता रहे। पूजा घर की दिवारों पर हल्का पीला रंग या फिर गेरूआ रंग करवाना ठीक होता है। साथ ही  फर्श पर हल्के पीले या सफेद रंग के पत्थर लगवाने चाहिए।

Advertisment

इस दिशा में करवाएं मंदिर का निर्माण

शास्त्र के मुताबिक मंदिर का निर्माण पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा में करनावा चाहिए, ऐसा करना शुभ माना जाता है। लेकिन एक तर्क दिया जाता है कि इस दिशा में मंदिर का निर्माण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पूजास्थल के नीचे पत्थर का स्लैब न लगवाएं नहीं तो आप कर्ज के चंगुल में फंस सकते हैं।

इन मूर्तियों को तुरंत करे विसर्जित

भगवान की ऐसी मूर्ति भी मंदिर में नहीं होनी चाहिए, जो युद्ध की मुद्रा में हो और भगवान के रौद्र रूप में दिख रही हो। हमेशा सौम्य, सुंदर और आशीर्वाद वाली मूर्तियां ही पूजा घर में रखनी चाहिए। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं खंडित मूर्तियों को भी तो तुरंत विसर्जित कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh News: रायगढ बैंक डकैती मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, 5 करोड़ 62 लाख की रकम जब्त

Advertisment

Indian Navy Recruitment: इंडियन नेवी में 360 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन

MP Election 2023: आखिरी दौर में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा, कहां-कौन रहेगा मौजूद, पढ़ें पूरी खबर

MP Election 2023: किसके साथ है बरगी विधानसभा की जनता? जानिए यहां के चुनावी समीकरण

Advertisment

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 से मिली बड़ी जानकारी, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज सूर्योदय की उम्मीद

Vastu Tips, God Idol, Idol Installation, Temple Construction, वस्‍तु टिप्‍स, भगवान की मूर्तियां, मूर्ति स्थापना, मंदिर निर्माण, पूजा घर  

Vastu tips मंदिर निर्माण वस्तु टिप्स God Idol Idol Installation Temple Construction पूजा घर भगवान की मूर्तियां मूर्ति स्थापना
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें