Advertisment

vastu tips : घर के इस वास्तु दोष को भूलकर भी न करें नजर अंदाज, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

vastu tips : घर के इस वास्तु दोष को भूलकर भी न करें नजर अंदाज, गंभीर हो सकते हैं परिणाम vastu-tips-do-not-ignore-this-vastu-defect-of-the-house-even-after-forgetting-it-the-consequences-can-be-serious-pd

author-image
Preeti Dwivedi
vastu tips : घर के इस वास्तु दोष को भूलकर भी न करें नजर अंदाज, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

नई दिल्ली। कई बार जीवन में vastu tips आ रही समस्याओं के लिए हमारे घर का वास्तु दोष जिम्मेदार होता है। पर आप इस पर ध्यान नहीं देते। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास ऐसे वास्तु दोषों के बारें में जिन्हें भूलकर भी आपको नजर अंदाज नहीं करना है। वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनने लगती है।

Advertisment
  • घर का दरवाजा दक्षिण मुखी घर होने पर —
    घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में होना अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर का दरवाजा भी इस दिशा में है तो इस वास्तु दोष को दूर किया जाना जरूरी है।

उपाय —
इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमानजी की फोटो को लगाएं।

मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से भी वास्तु दोष दूर हो जाता है।

  • अगर एक सीध में हों कई दरवाजे —
    घर के एक सीध में कई दरवाजे होना वास्तु दोष होता है।
Advertisment

उपाय —

अगर आपके घर में ऐसा वास्तु दोष है तो सबसे पहले दरवाजे पर विंड चाइम लगवाना चाहिए।

  • रसोई घर का वास्तुदोष —
    हमारे घर में रसोई घर यानि किचिन के लिए आग्नेय कोण को शुभ माना जाता है। अगर आपका किचिन इस दिशा में नहीं है तो तो इसे दूर करने के लिए ये उपाय करें।

उपाय —
घर के पूर्व दिशा यानि ईशान कोण पर भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं।

  • कोने का वास्तु दोष —
    घर के कई कोनों में वास्तु दोष हो सकते हैं।

वहां पर कपूर के दो टुकड़े रखें तो घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा आती है।

  • ईशान कोण में क्या होना चाहिए —
    घर के सबसे शुभ कोणों में से शुभ ईशान कोण खास माना जाता है। क्योंकि यहां भगवान का वास होता है। ऐसे में इस कोण को साफा और स्वच्छ रखना जरूरी है।
Advertisment

उपाय —
अगर घर के ईशान कोण में किसी तरह का वास्तु दोष है तो इस दिशा में तुलसी का पौधा लगवाना चाहिए।

इन बातों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज —

1 - यहां न रखें डस्टबिन —
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का उत्तर-पूर्व कोना यानि बहुत ही शुद्ध और सकारात्मक माना जाता है। यहां भूलकर भी डस्टबिन या भारी सामान नहीं रखना चाहिए।

2-टपकता न हो नल —
वास्तु शास्त्र में नल से लगातार पानी का टपकना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा होने से आर्थिक व्यय बढ़ता जाता है। ऐसा होना आपकी आर्थिक परेशानियों को बढ़ाता है।

Advertisment

3 - इस दिशा में ढ़लान होने पर रुक जाता है धन —
घर की ढ़लान उत्तर पूर्व की दिशा में ऊंची होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर घर में पैसा आना रुक जाता है।

4 - बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं ये चीज —

अगर आप बेडरूम में शीशा यानि आईना लगाए हैं तो इस स्थिति में पति—पत्नी में अक्सर तनाव बना रहता है।

यह भी पढ़ें : Vastu Tips : चाहते हैं तरक्की, न बहने दे इस दिशा में पानी, हो जाएगा बेड़ा गर्क, जानें कैसे

यह भी पढ़ें : Vastu tips For Ant : आप भी जान लें घर में कतार से जाती चीटियों के संकेत, क्‍या कहता है वास्‍तु

https://bansalnews.com/vastu-tips-you-should-also-know-the-signs-of-ants-going-from-the-queue-in-the-house-what-does-vastu-say/

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें