Advertisment

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर पर न लाएं ये चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

वास्तु शास्त्र हमारे रोजमर्रा में उपयोग में आने वाली ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर पर नहीं लानी हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से लौट जाएंगीं।

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर पर न लाएं ये चीजें, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

नई दिल्ली। Vastu Tips: आपने कई बार बड़े-बुजुर्गों से घर में सूर्यास्त के बाद कई चीजों के लाने की मनाही की जाती थी। यदि आपको नहीं पता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र हमारे रोजमर्रा में उपयोग में आने वाली ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपको सूर्यास्त के बाद भूलकर भी घर पर नहीं लानी हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से लौट जाएंगीं।

Advertisment

बंद घड़ी रोक देगी विकास 

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बंद घंडी को बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप सूर्यास्त (sunset) के बाद इसे घर लाते हैं तो ये आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकती है। इसलिए ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्यास्त के बाद बंद घड़ी को घर पर बिल्कुल न लाएं।

Vastu Tips: वास्तु में आर्थिक तंगी को दूर करने के क्या हैं उपाय, जानें

खंडित देवी-देवताओं की प्रतिमाएं

हमारे धर्म शास्त्र में देवी-देवताओं की खंडित प्रतिमाओं को नेगेटिव एनर्जी और दुर्भाग्य का प्रतीक मानते हैं। ऐसे में यदि आप सूर्यास्त के बाद इन प्रतिमाओं को लाते हैं तो ऐसा करने से आपके मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी बाहर वापस चली जाएंगीं।

Vastu For Cow : जरूर करें गाय से जुड़े ये उपाय, सारे ग्रह बन जाएंगे आपके अनुकूल

Advertisment

इस चीज को लाने से रुकती है उन्नति

सूर्यास्त के बाद ऐसी दीवार घड़ी को भूल कर भी घर में नहीं लानी चाहिए जो बंद पड़ी हो। इससे घर सुख-समृद्धि में रुकावट आती है। साथ ही जंग लगा ताला भी कभी नहीं लाना चाहिए। इससे व्यक्ति के उन्नति के मार्ग बंद हो जाते हैं। पुरानी, टूटी फूटी चीजें या फिर पुराने कपड़े, फटे जूते ये सब घर के अंदर नहीं रखना चाहिए।

Pandit Dhirendra Shastri: कौन हैं शिवरंजनी तिवारी, जो बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री से करना चाहती हैं शादी

भूलकर भी न लाएं ये चीजें

सूर्यास्त (Vastu Tips) के बाद घर में पुराने अखबार या रद्दी लाना भी वर्जित हैं। अगर लाना भी है तो इसे ​दिन की रोशनी में लाया जा सकता है। पर अगर आप ये काम सूर्यास्त के बाद करते हैं तो परिणाम विपरीत हो सकते हैं। ऐसा करना आपकी तरक्की में बड़ी बाधा पैदा कर सकता है। साथ ही ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है। घर में अगर लंबे समय से पुराने न्यूज पेपर पड़े हैं, तो बिना देरी करे उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल दें।

Advertisment

कांटेदार पौधे

यदि आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो आपको बता दें सूर्यास्त (Vastu Tips) के बाद कांटेदार पौधों को घर के अंदर लाना वर्जित है। वास्तु शास्त्र (Vastu shastra) के अनुसार कांटेदार पौधे भी घर में नहीं लाने चाहिए। ये आपके घर-परिवार की आर्थिक उन्नति में रुकावट पैदा करते हैं।

Vastu Combing After Sunset : सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं की जाती कंघी! बाल खोलकर रखना भी होता है अशुभ

Astrology Religion News Vastu tips vastu shastra jyotish sunset tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें