Advertisment

Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें घर का वास्तु, दूर होंगे गृह दोष और नकारात्मकता

Home Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तु सही करने के उपाय क्या हैं। इससे नकारात्मकता दूर होगी। दूर होंगे गृह दोष

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Tips: बिना पैसे खर्च किए ऐसे सही करें घर का वास्तु, दूर होंगे गृह दोष और नकारात्मकता

Vastu Tips: आज के समय में ये तो सभी जानते हैं कि उनकी कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता न मिलने के पीछे वास्तु दोष भी कारण बनते हैं। पर कई बार लोग आर्थिक तंगी के चलते वास्तु के उपाय (Vastu Upay)  नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिना पैसे खर्च किए घर का वास्तु सही करने के उपाय क्या हैं। इससे नकारात्मकता दूर होगी।

Advertisment

बिना पैसे ऐसे दूर होगा वास्तु दोष

कलश

अगर आपको लगता है कि आपके घर के वास्तु दोष (Vastu Dosh) है तो इसे दूर करने के लिए आप घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश रखें। हिन्दू धर्म में कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। यही कारण है कि इसे रखने से आपके घर में भगवान गणेश (Lord Ganesh) साथ रहकर हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

स्वास्तिक

घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाया जाता है। पर स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा हो। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होकर वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का काफी महत्व है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। घर के मुख्य द्वार में घोड़े की पूरी नाल लगा दें जो यू आकार की होती है।

Advertisment

पंचमुखी हनुमान

वास्तु के हिसाब से घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में हो तो अच्छा माना जाता है। पर ऐसे में यदि आपका प्रवेश द्वार (House Main Gate) दक्षिण दिशा की ओर है, तो घर के द्वार में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से लाभ मिलता है। दूसरे उपाय में यदि प्रवेश द्वार पर पंचधातु से बना पिरामिड लगाया जाए तो इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बल्ब

अगर आपका किचन आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में नहीं है। तो इसे वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा कर उसे रोजाना जलाएं।

कपूर

घर का वास्तु दोष दूर करने के​ लिए कपूर का उपाय भी बेहद कारगार साबित होता है। घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो वहां कपूर रख दें। जिस जगह पर वास्तु दोष है वहां पर कपूर रख देने से दोष खत्म हो जाता है। कपूर के खत्म होने पर दोबारा वहां दोबारा कपूर रख दें।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Vastu Tips: बनवा रहे हैं नया घर, जान लें वास्तु के नियम, कैसा होना चाहिए मुख्य प्रवेश द्वार

Vastu Tips: इन ग​लतियों से घर में नहीं टिकता पैसा, जान लें आप भी

Numerology: इन मूलांक वालों के लिए बेहद खास है सितंबर का महीना, मिलेगा शुभ समाचार, लेकर आएगा बड़ी खुशी

Advertisment

G-20 Summit 2023: इन खास चांदी के बर्तनों में विशिष्ट मेहमानों को परोसा जाएगा भोजन, पढ़ें ये पूरी खबर

सिर पर पंख वाली टोपी और कु्र्ता पहने सलमान खान ने शूट किया ‘बिग बॉस 17’ का प्रोमो, जानिए शो से जुड़ी डिटेल्स

vastu tips, vastu tips for home, home vastu tips in hindi, vastu shastra, vastu dosh ke upay, vastu dosh, bansal news

Bansal News Vastu tips vastu shastra vastu tips for home vastu dosh vastu dosh ke upay home vastu tips in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें