Advertisment

Vastu Shastra: कहीं आपके घर में भी तो नहीं नकारात्मक शक्तियां, दूध का गिरना इस बात का हो सकता है संकेत

Vastu Shastra: कहीं आपके घर में भी तो नहीं नकारात्मक शक्तियां, दूध का गिरना इस बात का हो सकता है संकेत vastu-shastra-if-there-are-negative-forces-in-your-house-it-can-be-a-sign-of-falling-of-milk

author-image
Preeti Dwivedi
Vastu Shastra: कहीं आपके घर में भी तो नहीं नकारात्मक शक्तियां, दूध का गिरना इस बात का हो सकता है संकेत

नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा Vastu Shastra जब हमारे घर में कभी दूध, दही या तेल आदि फर्श पर गिर जाए तो लोग कहते हैं कि कुछ बुरा होने वाला है। परंतु कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है। सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करते समय वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का बहुत ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं। जिनका फर्श पर गिरना अशुभ माना जाता है।

Advertisment

वास्तु (Vastu Shastra) में इनका गिरना वास्तु दोष का संकेत देती हैं। इसके परिणाम ये होता है कि लोगों को इसके बुरे प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। जानते हैं वे कौन—कौन सी चीजें हैं जिनका जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है।

नमक का फर्श पर गिरना अपशकुन
घर में बार-बार नमक गिरने की घटनाएं हो रही हैं तो सतर्क हो जाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। धर्म शास्त्र में भी नमक (Salt) को अति महत्वपूर्ण माना गया है। घर में नमक का गिरना बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। इसका गिरना भी आपके लिए नकारात्मकता का संकेत है।

समझ जाएं मां अन्नपूर्णा आपसे हैं रुष्ट
भोजन को मां अन्नपूर्णा मानते हैं लेकिन यदि बार—बार आपके हाथ से खाने की थाली या भोजन सामग्री गिरे तो समझ जाएं कि मां अन्नपूर्णा आपसे रुष्ट हो गई हैं। यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। ऐसे में आपको अन्नपूर्णा देवी को प्रसन्न करने के लिए रसोई में उनकी कोई फोटो जरूर लगानी चाहिए।

Advertisment

काली मिर्च करा सकती है झगड़ा
काली मिर्च का जमीन पर गिरना शुभ संकेत नहीं है। मान्यता अनुसार ऐसा होने से संबंधों में तनाव बढ़ता है। साथ ही यह पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का कारण भी बन सकती है।

अगर रसोई में बिखर जाए दूध
घर में कई बार ऐसा होता है कि दूध से भरा बर्तन गिर जाता है या दूध गर्म करते समय बार—बार उबलकर गिर जाता है। कभी—कभी ऐसा होना चलता है। लेकिन हमेशा आपके साथ ऐसा हो तो समझ जाइए कि आपके घर में ​नकारात्मक शक्तियों का वास है।

तेल का गिरना है धन हानि का संकेत
तेला का संबंध शनिदेव के साथ माना जाता है। शनि के कोप से बचने के लिए लोगों को शनिवार के दिन तेल का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि यही तेल फर्श पर गिर जाए तो समझ जाइए कि आपके घर में भी वास्तु दोष है। और तेल गिरने का यह संकेत आपके कार्यों में बाधाएं ला सकता है। मान्यता अनुसार ऐसा होना धन की हानि करा सकता है।

Advertisment

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP mp news hindi bansal mp news today Vastu tips vastu tips for kitchen vastu tips for kali mirch vastu tips for milk vastu tips for oil vastu tips for salt
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें