Advertisment

Vastu for Dustbin : कहीं आप भी तो नहीं रखते इस दिशा में डस्टबिन, हो सकता है सत्यानाश!

Vastu for Dustbin : कहीं आप भी तो नहीं रखते इस दिशा में डस्टबिन, हो सकता है सत्यानाश! vastu-for-dustbin-if-you-do-not-keep-dustbin-in-this-direction-it-may-be-annihilated-pds

author-image
Bansal News
Vastu for Dustbin : कहीं आप भी तो नहीं रखते इस दिशा में डस्टबिन, हो सकता है सत्यानाश!

नई दिल्ली। हमारे घर का वास्तु Vastu for Dustbin  हर तरह से Dustbin Place as per Vastu in Hindi हमारे जीवन को प्रभावित करता है। उन्हीं में से एक है डस्टबिन। जी हां अगर आप डस्टबिन को Vastu for Dustbin सही दिशा में नहीं रखते हैं तो आपसे मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं। इतना ही नहीं आपको जीवन में कंगाली आते देर नहीं लगेगी। गलत दिशा में रखना धन हानि का कारण बनता है।तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु अनुसार किस दिशा में डस्टबिन रखना स​ही होता है।

Advertisment

डस्‍टबिन रखने की दिशा और उसका असर

  • यदि आप घर के उत्तर—पूर्व दिशा में डस्टबिन रखते हैं तो संभल जाए। आपको बता दें वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार घर की इस​ दिशा में डस्टबिन रखने से परिवार के सदस्‍यों को मानसिक तनाव होने लगता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी नाराज भी हो जाती हैं। क्‍योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।
  • अगर आपकी जमापूंजी खत्म होते दिख रही है तो सबसे पहले अपने धर में रखे डस्टबिन की जगह चेक कर लें। कहीं ये दक्षिण-पूर्व दिशा में तो नहीं रखा है। वास्तु में इस दिशा में रखने से ही जमापूंजी समाप्त होने लगती है। कुछ मामलों में तो यह कर्ज का कारण भी बन सकता है।
  • अगर आप घर की पूर्व या उत्तर दिशा में भी डस्‍टबिन रखते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करना आपके घर के सदस्यों की तरक्की में बांधा डाल सकता है। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं।

ये है सही दिशा —

आपको बता दें घर में डस्‍टबिन रखने की सबसे सही दिशा, जिसे वास्तु में सही माना जाता है वह है दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा। इसके अलावा उत्‍तर-पश्चिम दिशा में भी कूड़ादान रखा जा सकता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Dangerous dosh in Kundali : कुंडली के 5 सबसे खतरनाक दोष! जो देते हैं बुरे समय के संकेत, जानें उपाय

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें