Advertisment

Varad Murti Mishra: बड़ी खबर ! MP की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह पूर्व आईएएस अधिकारी

Varad Murti Mishra: बड़ी खबर ! MP की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह पूर्व आईएएस अधिकारी varad murti mishra: Big news, this former IAS officer will contest on 230 seats of Mp

author-image
Bansal News
Varad Murti Mishra: बड़ी खबर ! MP की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह पूर्व आईएएस अधिकारी

भोपाल। स्वेच्छिक इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बड़ा ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी वरद मूर्ति मिश्र ने एमपी की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे स्वयं का दल बनाकर प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब वह प्रदेश के जिलों में लोगों बीच पहुंचकर उनसे मिल रहे हैं। वरद मूर्ति मिश्र ने का कहना है कि वे अब जनता की सेवा करना चाहते हैं।

Advertisment

https://twitter.com/DrWaradmurtiM/status/1568864402245550083

उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि 'मध्यप्रदेश' के मेरे प्यारे प्रदेशवासियों को संबोधित मेरा 'आग्रह पत्र'- आप सभी यह पत्र अवश्य पढ़ें व अन्य प्रदेशवासियों तक भी इसे पहुचाएं, तब ही मध्यप्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन सुनिश्चित होगा। आज छतरपुर में प्रेसवार्ता कर पत्रकार साथियों के माध्यम से अपने राजनीतिक विचारों को जनता के सम्मुख रखा। हम नागरिक को मजबूत करने के विचार पर आगे बढ़ रहे हैं। नागरिक राष्ट्र निर्माण की मूल इकाई है। अगर नागरिक मजबूत नहीं होंगे तो सरकार और तंत्र का कोई मतलब नहीं।

voluntary resignation varad murti mishra new political party mp politics MP big news former ias officer bhopal hindi news announcement
Advertisment
चैनल से जुड़ें