Advertisment

MP Forest Vacancy: MP में अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती होंगे वनवीर, इन लोगों को मिलेगी नियुक्ति

MP Forest Vacancy: MP में अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती होंगे वनवीर, ग्रामीण और वनवासियों को मिलेगा लाभ, हर साल होगी 500 से ज्यादा नियुक्ति।

author-image
Preetam Manjhi
MP Forest Vacancy: MP में अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती होंगे वनवीर, इन लोगों को मिलेगी नियुक्ति

   हाइलाइट्स

  • MP में अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती होंगे वनवीर।
  • ग्रामीण और वनवासिंयों को 5 साल के लिए होंगे भर्ती।
  • रह साल होंगी 500 से ज्यादा नियुक्तियां।
Advertisment

MP Forest Vacancy: मध्य प्रदेश सरकार जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सेना के अग्निवीर की भर्ती की तर्ज पर वन वीर की भर्ती करेगी। इसके लिए भर्ती नियम बना लिए गए हैं। इनमें बाघ मित्र और चीता मित्र के साथ हाथी मित्र नियुक्त करने का प्रावधान किया है। इसके लिए जंगल के आस-पास के रहने वाले गांव के लोग और वनवासियों को 5 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके लिए उनको 5 साल तक मानदेय भी दिया जाएगा। इसके साथ ही 30 प्रतिशत लोगों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से वन रक्षक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1751886276892967021?s=20

गांव के लोगों ने चीतों के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनसे प्रति डर को खत्म करने के निर्देश पर चीता मित्र बनाए हैं। वहीं लोगों के भीतर से डर निकाल कर उनके बारे में अवगत करा उनके लिए जागरूक करते हैं। वनवीर भर्ती में चीतों को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

   ग्रामीणों की प्राथमिकता

वनवीर भर्ती इसलिए की जा रही है, क्योंकि जंगलों के पास रहने वाले लोग जंगलों को बहुत अच्छे तरीके जानते हैं, और वन्य प्राणियों के प्रति प्रेम भी रखते हैं। साथ ही उनकी रक्षा भी कर सकते हैं। कई बार शहरी युवा आ जाते हैं, लेकिन उनको जंगली इलाकों में रहने की आदत नहीं होती, जिससे वे इस काम को ठीक से नहीं कर पाते। यह अग्निवीर भर्ती गांव के वासी और जंगली लोगों के लिए मददगार साबित होगी।

Advertisment

संबंधित खबर:MP Forest Vacancy: MP में अग्निवीर की तर्ज पर भर्ती होंगे वनवीर, इन लोगों को मिलेगी नियुक्ति और लाभ

   500 से ज्यादा की भर्ती होगी हर साल

मध्यप्रदेश के जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वनवीर की भर्ती की जाएगी। जिसमें साल में करीब 500 से ज्यादा लोगों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती होने के बाद 10 से 50 हजार रूपए के हिसाब से प्रति व्यक्ति को मानदेय दिया जाएगा। आपको बता दें, कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इसे शुरू कर सकती है।

संबंधित खबर:Bihar Politics: ED के घेरे में पूरा परिवार, आज लालू से पूछताछ, कल तेजस्वी को भी बुलाया

Advertisment

   योग्यता

जंगलो के लि वन वीर भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए आपको अपनी योग्यता के बारे में बाताते हैं। अगर आप भी जंगल इलाके से आते हैं, और आप भी इसमें भर्ती होने के लिए उत्सुक है, तो आपके लिए ये बहुत सुनहरा मौका है। भर्ती होने के लिए शारीरीक मापदंड और व्यावहारिकता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही शैक्षणिक योग्यता में 10वी या 12वीं पास होना चाहिए।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें