Advertisment

Vande Bharat Train News: वंदे भारत के समय में हुआ बदलाव, रेलवे ने मैसेज भेज दी जानकारी

Vande Bharat Train News: रानी कमलापति-जबलपुर वन्दे भारत ट्रेन अब जबलपुर तक नहीं बल्कि इसका विस्तार रीवा तक हो गया है।

author-image
Bansal news
Vande Bharat Train: दिवाली और छठ के लिए दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Train News: रानी कमलापति-जबलपुर वन्दे भारत ट्रेन अब जबलपुर तक नहीं बल्कि इसका विस्तार रीवा तक हो गया है। इसी वजह से इस गाड़ी की समय-सारणी में भी परिवर्तन हुआ है। इससे पूर्व गाड़ी संख्या 20173 वन्दे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से 19.00 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करती थी।

Advertisment

यात्रियों को नए समय का भेजा गया मैसेज

जबकि अब यह गाड़ी रानी कमलापति स्टेशन से 15.30 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करती है। इस आशय का संदेश 15.10.2023 के पूर्व खरीदे गए टिकट के यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर भेजा गया है।

अतः 15 अक्टूबर से पूर्व इस गाड़ी के लिए खरीदे गए यात्रियों के टिकट पर छपे प्रस्थान समय 19.00 बजे के स्थान पर 15.30 बजे मान्य होगा। इसी प्रकार अन्य बोर्डिंग स्टेशनों से गन्तव्य के लिये खरीदे गए टिकट भी वर्तमान समय-सारणी के अनुसार मान्य होंगे।

गाड़ी की वर्तमान समय-सारणी

गाड़ी संख्या 20173 रानी कमलापति-रीवा रीवा वंदे भारत ट्रेन (मंगलवार को छोड़कर) रानी कमलापति से 15.30 बजे प्रस्थान कर, 16.18 बजे नर्मदापुरम, 16.20 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान कर 16.45 बजे इटारसी, 16.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर 17.30 बजे पिपरिया, 18.30 बजे नरसिंहपुर से 20.00 बजे जबलपुर, 21.12 बजे कटनी, 22.02 बजे मैहर, 22.35 बजे सतना से प्रस्थान कर 23.30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

Advertisment

रीवा से ये रहेगी समय-सारणी

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन (मंगलवार को छोड़कर) रीवा स्टेशन से 05.30 बजे प्रस्थान कर 06.15 बजे सतना, 06.42 बजे मैहर से 07.30 बजे कटनी, 08.45 बजे जबलपुर, 09.42 बजे नरसिंहपुर, 10.42 बजे पिपरिया, 11.40 बजे इटारसी पहुँचकर 11.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर 12.08 बजे नर्मदापुरम, 12.10 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान,13:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

ये भी पढ़ें:

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

MP Weather News: नवंबर से दिखेगा मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, तापमान में आएगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Advertisment

MP Election 2023: नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, CM शिवराज और कमलनाथ का इंदौर दौरा

MP News: बड़ी खबर, इंदौर में अमित शाह की बैठक निरस्त, इसलिए कैंसिल हुई बैठक

Vande Bharat Train News, Vande Bharat Train, Rani Kamalapati-Jabalpur Vande Bharat Train, Rani Kamalapati-Rewa Vande Bharat Train, Vande Bharat Train Time, Vande Bharat Train Time Change, Vande Bharat Train Change Schedule, वंदे भारत ट्रेन समाचार, वंदे भारत ट्रेन, रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन, रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत ट्रेन, वंदे भारत ट्रेन का समय, वंदे भारत ट्रेन का समय बदला, वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल बदला

Advertisment
Vande Bharat Train Rani Kamalapati-Jabalpur Vande Bharat Train Rani Kamalapati-Rewa Vande Bharat Train Vande Bharat Train Change Schedule Vande Bharat Train News Vande Bharat Train Time Vande Bharat Train Time Change
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें