Advertisment

Vande Bharat Express News : भोपाल के संत हिरदाराम नगर में होगा वंदे भारत का मेंटेनेंस, बनेगा कोचिंग डिपो, रेलवे ने तैयारियां ​की शुरू

author-image
Preeti Dwivedi
Vande Bharat Express News : भोपाल के संत हिरदाराम नगर में होगा वंदे भारत का मेंटेनेंस, बनेगा कोचिंग डिपो, रेलवे ने तैयारियां ​की शुरू

भोपाल। Vande Bharat Express News:पूरे देश में वंदे भारत धूम मचा रही है। mp hindi news इसी क्रम में एमपी में भी बहुत जल्द इसकी शुरुआत हो सकती है। indian railway जी हां इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इतना ही एमपी में वंदे भारत का मेंटेनेंस संत हिरदाराम नगर में होगा। जिसके लिए मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी है। आपको बता दें गाड़ी के मेंटेनेंस के लिए यहां पर कोचिंग डिपो का काम जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisment

एमपी को इसी साल मिल सकती है वंदे भारत ट्रेन —

आपको बता दें डिपो तक ओएचई लाइन के साथ—साथ अन्य जरूरी कामों को पूरा करने के लिए बहुत जल्द काम शुरू किया जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इसे इस तरह से बनाया जाएगा ताकि ट्रेन को सीधे कोचिंग डिपो तक लाया जा सके। ऐसी संभावना भी जताई जा रही है कि एमपी को इसी साल पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। जो भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर हाल्ट लेकर चलेगी। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार करीब 100 करोड़ रुपए में इस सेंटर को संत हिरदाराम नगर स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा।

मार्च में शुरू हो सकता है वंदे भारत का ट्रायल
प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल इसी साल मार्च में हो सकता है। मार्च 2023 में भोपाल रेल मंडल को वंदे भारत ट्रेन के दो रैक मिल सकते हैं। बीना से इटारसी के बीच 248 किमी के ट्रैक पर ट्रायल के दौरान वंदे भारत को 160 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ाया जाएगा। इसलिए भोपाल रेल मंडल तेज रफ्तार से ट्रायल की तैयारियों को पूरा करने में लगा है।

इन जगहों पर दीवारों को बनाने का काम तेज —
आपको बता दें एमपी में ट्रेन के ट्रायल से पूर्व बीना और इटारसी के बीच गंजबासौदा, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी और कुछ अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार को बनाने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसर भोपाल, इटारसी, होशंगाबाद में सुरक्षा दीवार का काम काफी हद तक पूरा भी हो गया है। तो इसके विपरीत बीना, विदिशा और गंज बासौदा स्टेशनों के आसपास और रहवासी क्षेत्रों में अभी सुरक्षा दीवार का काम अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है।

Advertisment

Vande Bharat Trial vande bharat express news Vande Bharat Express Sant Hirdaram Nagar madhya pradesh IRCTC indian railway hindi news Bhopal Railway News Bhopal Rail division bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें