Advertisment

Vande Bharat: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोहरे के कारण राप्तीसागर 20 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस 18 घंटे तक देरी से चल रही

Vande Bharat रात को आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह भोपाल पहुंची, अब 8.30 घंटे देरी से दोपहर 2.10 बजे दिल्ली की होगी रवाना

author-image
Abdul Rakib
Vande Bharat: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोहरे के कारण राप्तीसागर 20 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस 18 घंटे तक देरी से चल रही

भोपाल। Vande Bharat. मंगलवार को डेढ़ दर्जन ट्रेन घंटो देरी से चल रही है। रेलवे के अनुसार राप्तीसागर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12512) 20 घंटे तक की देरी से चल रही है। वहीं सचखंड एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12716) 18 और गाड़ी संख्या 12715 डाउन 17 घंटे की देरी से चल रही है।

Advertisment

पातालकोट और एपी एक्सप्रेस भी घंटो लेट

भोपाल से होकर गुजरने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14624) 13.45 घंटे और एपी (आंधप्रदेश) एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20806) 9 घंटे की देरी से चल रही है।
तेलंगाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12724) 12 घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12628) 7.15 घंटे और तुलसी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22130) 7.45 घंटे की देरी से चल रही है।
वहीं पठानकोट एक्सप्रेस, पंजाबमेल, चंडीगढ़ सुपरफास्ट और दक्षिण एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं।

NTES/139 पर अपडेट जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

वंदे भारत देरी से होगी रवाना

अगर आप आज वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिये ही है। कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। इसका असर अपनी स्पीड के लिए पहचानी जाने वाली वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस पर भी पड़ा है।

Advertisment

संबंधित खबर:Bhopal Railway News: दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें दो महीने के लिए कैंसिल

सुबह कमलापति स्टेशन पहुंची ट्रेन
दिल्ली की ओर से भोपाल को आने वाली वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस सोमवार रात की जगह मंगलवार सुबह पहुंची है। जिसके कारण मंगलवार सुबह 5.40 बजे निकलने वाली ट्रेन को 9.30 घंटे री—शेड्यूल किया गया है, जिसके कारण यह ट्रेन अब रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3 बजे दिल्ली की ओर रवाना होगी।

संबंधित खबर:MP News: कोहरे के चलते ट्रेनों पर असर, दिल्ली तरफ से आने वाली ट्रेनें हुई लेट

Advertisment

रात 10.16 की जगह आज सुबह 7 बजे आरकेएमपी पहुंची ट्रेन
गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन—रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस को सोमवार रात 10.16 बजे भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन आ जाना चाहिए था, लेकिन ये 11 घंटे से अधिक की देरी से आज मंगलवार सुबह 7 बजे ही रानी कमलापति स्टेशन पहुंची है।

यही वजह है कि गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति—हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5.40 बजे की जगह 9.30 घंटे देरी से दोपहर 3 बजे रानी कमलापति स्टेशन (rkmp) से दिल्ली की ओर रवाना होगी।

ये भी पढ़ें:

Hit And Run Law: देश के 9 राज्यों में बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, ठप हुआ ट्रांसपोर्ट सिस्टम; एसोसिएशन ने हड़ताल से किया किनारा

Advertisment

Jyotiraditya Scindia: जन्मदिन के दिन महलगेट से चोरी हुआ सिंधिया का कटआउट पोस्टर, अब ढूंढ रही क्राइम ब्रांच

Top Hindi News Today: जापान में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 30 हुई, 10 राज्यों में ट्रक-बस ड्राइवर्स की हड़ताल का असर

Team India Schedule 2024: साल 2024 में इन टीमों से होगा भारत का सामना, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Mahadev Online Satta App मामले में ED ने पेश की 1800 पन्नों की शिकायत

Bansal News bhopal news MP news Vande Bharat Express vande bharat vande bharat express news Vande Bharat Express Bhopal to Delhi Vande Bharat Express Fog Vande Bharat Express Train Late
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें