Advertisment

Vande Bharat Express: 13 अक्टूबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी ! जानिए किन रूटों पर दौड़ेगी

author-image
Bansal News
Vande Bharat Express: 13 अक्टूबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी ! जानिए किन रूटों पर दौड़ेगी

नई दिल्ली। Vande Bharat Express  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक चलेगी।

Advertisment

जानिए किन रूटों पर दौड़ेगी ट्रेन

इसका परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब में रुकेगी। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले महीने मोदी ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है। गुजरात में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

vande bharat express train Una to Delhi Vande Bharat Train Una Amb Andora Train pm narendra modi PM Modi Himachal Visit kangra-jagran-special Himachal- Top
Advertisment
चैनल से जुड़ें