Advertisment

वन विहार भोपाल की अकेली वाइट टाइग्रेस की मौत: 2 दिन से रिद्धि नहीं खा रही थी खाना, 11 साल पहले इंदौर से लाई गई थी

Van Vihar National Park Bhopal: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क की प्रसिद्ध सफेद बाघिन रिद्धि का निधन हो गया।

author-image
Rohit Sahu
वन विहार भोपाल की अकेली वाइट टाइग्रेस की मौत: 2 दिन से रिद्धि नहीं खा रही थी खाना, 11 साल पहले इंदौर से लाई गई थी

Van Vihar Bhopal: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क की प्रसिद्ध सफेद बाघिन रिद्धि का निधन हो गया। 15 वर्षीय रिद्धि की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और वह खाना नहीं खा रही थी। 2013 में इंदौर जू से आदान-प्रदान योजना के तहत वन विहार में लाई गई रिद्धि, यहां के पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण थीं। उनकी मौत से वन विहार के प्रेमियों में शोक की लहर है।

Advertisment
गुरुवार सुबह उसका शव अपने हाउस में मिला

भोपाल के वन विहार में सफेद बाघिन रिद्धि की रात 18-19 सितंबर को मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसका शव अपने हाउस में मिला। वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता ने जांच की और उसे मृत घोषित किया। पहले से ही उसकी तबीयत खराब थी और पिछले 2 दिन से वह खाना नहीं खा रही थी, लेकिन बुधवार को वह सामान्य दिख रही थी। वन विहार प्रबंधन ने बताया कि रिद्धि अक्सर अपना भोजन छोड़ देती थी, लेकिन इस बार उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।

वृद्धावस्था के कारण हुई मौत

सफेद बाघिन रिद्धि की मौत वृद्धावस्था के कारण हुई। उसके अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वन विहार के चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और उस रिपोर्ट में ये बात सामने आई। मृत बाघिन के सैंपल जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक हेल्थ को परीक्षण के लिए भेजे गए। जिससे यह पुष्टि हुई कि 15 वर्षीय रिद्धि की मौत प्राकृतिक थी और वृद्धावस्था के कारण उसकी मौत हुई।

white tigeress Van Vihar Bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें