Advertisment

Van Vihar Asiatic Lions: जल्द ही कर सकेंगे एशियाई शेरों का दीदार, 21 दिन का क्वारंटाइन खत्म

अब आप भोपाल के वन विहार में जल्दी ही एशियाई शेरों को देख सकेंगे। जूनागढ़ से लाए शेर के जोड़ा का 21 दिन का क्वारंटाइन अब खत्म हो गया है।

author-image
Bansal news
asiatic lions

Van Vihar Asian Lions: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जल्दी ही एशियाई शेर आने वाले हैं। दरअसल, इन एशियाई शेरों को 21 दिन का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है। इन शेरों को 20 जनवरी से पहले बाड़े में छोड़ा जाएगा। गुजरात के जूनागढ़ से एशियाई शेरों का एक जोड़ा 21 दिसंबर को भोपाल लाया गया था। इसके बाद ही उन्हें 21 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। यह क्वारंटाइन 11 जनवरी को पूरा हुआ। अब इन्हें जल्दी ही बाड़े में छोड़ा जाएगा। 

Advertisment

वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिन्हा के मुताबिक दोनों शेरों को बाड़े में अलग-अलग रखा गया है। डॉक्टरों की टीम जोड़े की निगरानी कर रही है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही इन शेरों को लोग देख पाएंगे। 

सक्करबाग चिड़ियाघर से आए 3 साल के नर मादा शेर

दरअसल, 17 दिसंबर को वन विहार का 9 सदस्यीय दल जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में शेर लाने गया था। इस टीम में वन विहार के यूनिट इंचार्ज व टूरिज्म और असिस्टेंट वाइल्ड लाइफ डॉक्टर भी शामिल थे। वर विहार की ये टीम जूनागढ़ से करीब 3 साल के नर और मादा ले कर आई थी। इसके अलाव वन विहार में पहले से ही 3 शेर थे। जिनमें सत्या, गंगा और नंदी शामिल हैं। नंदी और सत्या नंदन कानन चिड़ियाघर से लाए गए थे। इसके बाद यहां 2 नर और 3 मादा शेर हो गए हैं।

गुजरात ने 16 साल बाद भेजे 2 शेर 

गुजरात ने वन विहार नेशनल पार्क की बात 16 साल बाद मानी है। लेकिन बदले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाए गए बाघ बी-2 और बाघिन बंदनी सक्करबाग चिड़ियाघर भेजे गए। इन शेरों की उम्र 7 और 6 साल है। साल 2006 से गिर के शेर लाने की कोशिश की जा रही थी। सेंट्रल ज़ू ऑथोरिटी के निर्देश के बाद भी गुजरात वन विभाग और चिड़ियाघर प्रबंधन युवा बाघों के बदले बूढ़े शेर देने की मांग कर रहा था। हालांकि वन विहार मैनेजमेंट ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

Advertisment
Van Vihar National Park van vihar sakkarbaug zoological garden asiatic lions van vihar Asiatic lions
Advertisment
चैनल से जुड़ें