Advertisment

छत्तीसगढ़ में 18 एकड़ में बना देश का पहला वन मंदिर: राशि, ग्रह नक्षत्र के भी पौधे, 7 थीम पर बने अलग-अलग वन

Van Mandir Dantewada CG: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के आवराभाटा में साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से करीब 18 एकड़ में देश का पहला वन मंदिर बनाया गया है। जहां अलग-अगग थीम पर 7 वन बनाए गए हैं।

author-image
Rohit Sahu
छत्तीसगढ़ में 18 एकड़ में बना देश का पहला वन मंदिर: राशि, ग्रह नक्षत्र के भी पौधे, 7 थीम पर बने अलग-अलग वन

Van Mandir Dantewada CG: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में वन विभाग ने एक अनोखा "वन मंदिर" तैयार किया है, जहां राशि अनुसार पौधे, ग्रह नक्षत्र से जुड़े पौधे, बीमारियों के इलाज के लिए योग और औषधीय पौधे सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह वन मंदिर देश का पहला वन मंदिर होने का दावा किया जा रहा है।

Advertisment
18 एकड़ में फैला वन मंदिर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में वन विभाग द्वारा बनाया गया वन मंदिर एक अद्वितीय पर्यटन स्थल है। यहाँ 18 एकड़ के क्षेत्र में औषधीय पौधों, राशि-ग्रह-नक्षत्र के पौधों और बीमारियों के इलाज के लिए योग और औषधि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस परियोजना पर साढ़े 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वनमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन 2 दिसंबर को किया जाएगा।

मंदिर में लगी जानवरों की 3D पेंटिंग

इस जगह पर तितलियां, शेर, हाथी, भालू सहित विभिन्न जानवरों की 3D पेंटिंग और पोस्टर हैं, जो इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि जैसे वे खुद अपना परिचय दे रहे हों। बच्चों के शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां सरल और आसान शब्दों में स्लोगन भी लिखे गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि यह देश का पहला वन मंदिर है, जहां शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अरोग्य, ग्रह, राशि के लिए अलग वन

इस मंदिर में विभिन्न प्रकार के वन हैं। इनमें से पहला वन आरोग्य है, जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारी दी गई है। अगर आपको पाचन की समस्या है, ब्लड प्रेशर की दिक्कत है या कोई अन्य बीमारी है, तो यहां आपको उस बीमारी के इलाज के लिए कौन सा योग करें और कौन सी औषधि लें, इसकी जानकारी मिलती है।

Advertisment

[caption id="attachment_708133" align="alignnone" width="671"]publive-image परिसर में लगी हैं 3D पेंटिंग[/caption]

दूसरा वन पंचवटी वन है जिसमें में भगवान श्री राम के वनवास काल की यादगार कलाकृतियां बनाई गई हैं। यहां माता सीता का हरण, जटायु की वीरता और वनवास काल की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं को बेहद आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

[caption id="attachment_708136" align="alignnone" width="658"]publive-image वन मंदिर का पंचवटी वन[/caption]

Advertisment

नव ग्रह वन में नव ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, साथ ही प्रत्येक ग्रह से संबंधित पेड़-पौधे भी यहां लगाए गए हैं। इसमें सूर्य, बुध, राहु-केतु सहित सभी ग्रहों के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा, सप्तऋषि वन में आयुर्वेदिक और पारंपरिक दवाओं में उपयोग होने वाले पौधे लगाए गए हैं।

राशि वन में राशियों के अनुसार विभिन्न पेड़-पौधे, वनस्पतियां और लकड़ियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। यहां प्रत्येक राशि के साथ संबंधित पौधे लगाए गए हैं, जिससे लोग अपनी राशि के अनुसार उपयुक्त पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

[caption id="attachment_708139" align="alignnone" width="661"]publive-image ग्रह और राशियों के भी पेड़[/caption]

Advertisment

यह भी पढ़ें: सरगुजा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम, एक गंभीर घायल

बस्तरिया फूड का ले सकेंगे मजा

वन मंदिर में आने वाले पर्यटकों को टिकट खरीदना होगा, हालांकि इसकी कीमत बेहद कम रखी जाएगी। इसके अलावा, स्व सहायता समूह की महिलाओं को यहां रोजगार मिलेगा। कैफेटेरिया में बस्तरिया व्यंजन भी परोसे जाएंगे। भविष्य के योजनाओं के तहत, दंतेवाड़ा के डीएफओ के अनुसार, यहां एक जू बनाने की योजना भी बनाई जा रही है। यदि सब कुछ सही रहा और सरकार से सहयोग मिला, तो इस पर काम शुरू किया जाएगा। साथ ही, एडवेंचर गेम्स के आयोजन की भी योजना है।

यह भी पढ़ें:बीजापुर एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर: माओवादी विरोधी दस्ते के साथ मुलुग में पुलिस की भीषण मुठभेड़

dantewada news cg tourism Van Mandir Dantewada CG dantewada today news dantewada van mandir Country's first 'forest temple
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें