Advertisment

Valentines Day 2023 Gift Ideas : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है खटास

Valentines Day 2023 Gift Ideas : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है खटास valentines-day-2023-gift-ideas-do-not-give-this-gift-to-your-partner-even-by-mistake-on-valentines-day-relationship-may-sour-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Valentines Day 2023 Gift Ideas : वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये गिफ्ट, रिश्ते में आ सकती है खटास

नई दिल्ली। Valentines Day 2023: अगर आप वेलेंटाइन डे का इंतजार कर रहे हैं। life style इस मौके पर अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की प्लानिंग करने के पहले आपको ये खबर पढ़ लेनी चाहिए। वास्तु में ऐसे कुछ टिप्स बताए गए हैं। Valentines Day 2023 gift ideas जिसके अनुसार इन चीजों को गिफ्ट देने की मनाही होती है। ये चीजे या उपहार आपके जीवन में खटास पैदा कर सकता है।

Advertisment

प्यार करने वालों के लिए ये दिन खास होता है। इन लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है। सभी प्यार करने वाले इसमें अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में यदि आप भी इसकी तैयारी कर रहे हैं तो चलिए आप भी जान लें कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आप भूलकर भी अपने पार्टनर को उपहार स्वरूप में न दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर अपने पार्टनर को भूलकर भी ये 4 चीजें नहीं देनी चाहिए।

दुख का सूचक है डूबता जहाज —

अगर आप वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को जहाज की फोटो या स्टेच्यू गिफ्ट करने वाले हैं तो आपको बता दें इस दौरान आपको ध्यान रखना है कि चाहने वालों को कभी भी डूबता जहाज गिफ्ट न करें। ये दुख का सूचक होता है। साथ ही इसे गिफ्ट करने पर आपको और आपके पार्टनर को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह की कोई भी पेंटिंग लगाना शुभ नहीं माना जाता।

काले कपड़े होते हैं अशुभ —
अगर आप अपने पार्टनर को कोई शानदार ड्रेस गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो आप कर सकते हैं। पर इसमें ध्यान रखने की जरूरत है कि ये ड्रेस काले रंग की न हो। क्योंकि काला रंग अच्छे काम में अशुभ माना जाता है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने पार्टनर को ब्लैक ड्रेस भूलकर भी न दें।

Advertisment

जूते लाएंगे रिश्ते में तनाव —
अगर आप अपने पार्टनर को जूते या फुट वेयर गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें ये गिफ्ट आपके पार्टनर के साथ रिश्तों को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर बना सकता है। वो इसलिए क्योंकि वास्तु के अनुसार जूते गिफ्ट करने से रिश्तों में तनाव बढ़ता है।

रूमाल है दुख का प्रतीक —
अक्सर ऐसा होता है कि वेलेंटाइन डे पर लोग एक—दूसरे को रूमाल गिफ्ट करते हैं लेकिन यदि आप भी ऐसा ही कुछ करने की सोच रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि रूमाल को दुख का प्रतीक माना जाता है। ये गिफ्ट करना आपके लिए दुख का कारण बन सकता है।

वैलेंटाइन के लिए तोहफा Vastu tips Gift Valentine Day Vastu Tips Gift valentine Vastu tips Valentines Day 2023 gift ideas Valentines Day 2023 Valentine's day gift significance valentine gift and vastu valentine gift according to vastu valentine gift partner valentine gift Gift not give Valentine's day gift according to vastu
Advertisment
चैनल से जुड़ें