Advertisment

Valentine Week 2025: तीन दिन बाद शुरू हो रहा है प्यार का सप्ताह, यहां देखें कब आएगा रोज, प्रपोज, प्रॉमिस, चॉकलेट डे

Valentine Week 2025: तीन दिन बाद शुरू हो रहा है प्यार का सप्ताह, यहां देखें वेलेंटाइन वीक की फुल लिस्ट valentine-week-2025-lover-day-date-rose-propose-chocolate-day-full-list-2025-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Valentine-Week-2025-Day-list

Valentine-Week-2025-Day-list

Valentine Week 2025 Full List: फरवरी का महीना शुरू हो गया है। ये महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद खास माना जाता है। अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार फरवरी में वेलेंटाइन डे (Valentine Day 2025) आएगा, लेकिन इसकी शुरुआत एक सप्ताह पहले यानी वेलेंटाइन वीक (Valentine Week 2025 in Hindi)  से हो जाएगी।

Advertisment

चलिए जानते हैं इस महीने वेलेंटाइन वीक (Valentine Week 2025 Days) कब से शुरू हो रहा है। वीक के सभी दिनों में कब कौन सा दिन आएगा। यहां देखें रोज डे (Rose Day) , प्रपोज डे ((Propose Day) , चॉकलेट डे (Chocolate day) की पूरी लिस्ट।

क्यों खास है वेलेंटाइन वीक

आपको बता दें वेलेंटाइन वीक के सात दिन खास होते हैं। इसमें लव कपल्स के लिए अलग-अलग दिन डिसाइडेड हैं। जिसकी शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बार प्रपोज डे, चाकलेट डे, रोज डे वेलेंटाइन डे Valentine Day 2025 आते हैं।

वैलेंटाइन वीक 2025 लिस्ट (Valentine Week 2022 Full List)

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2025)

रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। लव कपल इस दिन एक दूसरे को लाल गुलाब गिफ्ट करते हैं। ये प्यार को दिखाने का एक तरीका है। गुलाब का फूल प्यार, सम्मान और स्नेह का प्रतीक माना जाता है।

Advertisment

8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2025)

प्रपोज डे 8 फरवरी को आता है। इस दिन साथी एक दूसरे से प्यार का इजहार तो करते ही हैं साथ ही एक दूसरे से प्यार का वादा करते हैं।

9 फरवरी- चॉकलेट डे (Chocolate day 2025)

लव कपल एक दूसरे का मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट को खास मानते हैं। इसलिए इस वीक में चॉकलेट डे पर प्यार और मिठास को बढ़ाने के लिए एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं।

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2025)

वेलेंटाइन वीक में चौथे दिन टेडी डे आता है। इस दिन प्रेमी अपने साथी को टेडी बियर भी गिफ्ट करते हैं। जो लव कपल के प्यार को मासूमियत दर्शाता है।

Advertisment

11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2025)

यह दिन प्रेम में विश्वास, प्रेरणा और समर्थन का प्रतीक है। प्रॉमिस डे पर, लव कपल एक दूसरे से साथ रहने का वादा करते है।

12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2025)

हग डे पर कपल एक दूसरे को गले लगाकर प्यार और सुरक्षा का अहसास कराते हैं।

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2025)

वेलेंटाइन वीक पर सातवें दिन किस डे आता है। इस दिन लव पार्टनर एक दूसरे को प्यार भरी किस देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

Advertisment

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2025)

14 फरवरी वह दिन है जब प्यार की हर भावना अपने चरम पर होती है. यह दिन अपने प्रिय को खास महसूस कराने का होता है. फूलों, गहनों, रोमांटिक डेट्स और सरप्राइज गिफ्ट्स के माध्यम से, प्रेमी एक-दूसरे के प्रति अपनी अनमोल भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

 Love : क्यों प्यार में पड़ने के बाद बढ़ जाती हैं धड़कनें, क्यों हो जाते हैं गाल लाल

publive-image

Heart Beat Faster In Love: अगर आप भी ​किसी के प्यार में हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। जिसे आप चाहते हैं और वो अचानक lifestyle से आपके नजदीक आ जाए तो love आपके दिल की धड़कने valentines day 2023 तेज हो जाती होंगी, उसे देखकर क्या आपके गाल भी टमाटर की तरह लाल हो जाते होंगे।

हर किसी की जिंदगी में कभी में कभी ये पल आता जरूर है। हो सकता है आपकी जिंदगी में ऐसा दिन आया हो। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।  पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें...

lifestyle news Valentine-Week-2025-Day-list valentine day 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें