Vakri Shani 2023: 19 जून से शनि की वक्री चाल पड़ेगी भारी, इन जातकों को रहना होगा सतर्क

उग्र देव शनि 10 दिन बाद यानि 19 जून को वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ जातकों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Grah Yog

Grah Yog

नई दिल्ली। Vakri Shani In Kumbh 2023: अगर भी ज्योतिष शास्त्र में विश्वास करते हैं Shani Vakri 2023: तो आपको बता दें नवग्रहों में सबसे उग्र माने जाने वाले देव शनि  10 दिन बाद यानि 19 जून को वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार शनि की वक्रत्व चाल कुंभ राशि में होने जा रही है। शनि 24 अक्टूबर तक वक्री रहेंगे। जानकारों की मानें तो इस दौरान राजनीति के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव आएंगे। जो भारी उठा-पटक मचाने वाले हैं। एमपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में शनि की वक्री चाल राजनीति के क्षेत्र में भारी भूचाल लाएगी। इस दौरान कुछ जातकों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।

2023 में शनि वक्री कब होंगे?

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार शनि 19 जून को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। जो 24 अक्टूबर तक इसी राशि में वक्री रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शनि स्वराशि या उच्च राशि में हैं। उन्हें शनि की चाल से बेहद लाभ होगा। इस दौरान उनके सभी काम बनेंगे। शनि मकर और कुंभ राशि में स्वराशि में होते हैं। तो वहीं तुला राशि में उच्च के होते हैं।

इन्हें होगा लाभ

शनि के वक्री होने पर मकर, कुंभ और तुला राशि वालों को लाभ होगा। इस दौरान इन्हें राजनीति, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।

Shanivar Ke Upay : शनिवार के दिन करना न भूलें ये उपाय, शनिदोष और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

शनि वक्री होने से क्या होता है?

शनि के गोचर काल के दौरान राजनीति के क्षेत्र में उत्पाद मचेगा। आपको बता दें इस दौरान चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी। इसलिए विधानसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीद्वारों की कुंडली में शनि स्वराशि में या उच्च के होंगे। उन्हें लाभ के योग बनेंगे। तो वहीं जिन्हें शनि की साढ़ेसाती और अढैया चल रही है वे खास उपाय कर सकते हैं।

इन्हें चल रही साढ़े साती

मकर, कुंभ और मीन

इन पर चल रही अढ़ैया

कर्क और वृश्चिक

इतनी होती है शनि की चाल

शनि जयंती (shani jayanti 2023) पर आपको बता दें शनि की साढ़े साती, शनि की ढ़ैय्या आदि शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिये ये दिन महत्व का है। शनि राशि चक्र की दसवीं व ग्यारहवी राशि मकर और कुंभ के अधिपति हैं। आपको बता दें पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार एक राशि पर शनि की साढ़े साती 30 महीने की और एक राशि पर अढ़ैया नौ महीने की होती है। शनि न्याय के देवता हैं। जो लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल देते है। मान्यता अनुसार सूर्य पुत्र शनिदेव का ज्येष्ठ माह की अमावस्या को सूर्यदेव एवं छाया (सवर्णा) की संतान के रूप में शनि का जन्म हुआ।

Shani Ka Gochar 2023 : न्याय के देवता शनि, नए साल में कब-कब बदलेंगे अपनी चाल

शनि को शुभ बनाने के उपाय

शनि (Shani) मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाएं।
ओम शम शनैश्चराय नमः का सामर्थ्यानुसार एक माला, तीन माला, पांच माला जाप करें।
गरीबों को साबुत उड़द का दान करें।
अपने पितरों के निमित्त दूध और सफ़ेद मिठाई मंदिर में ब्राहृमण को दें।
जरूरतमंद और बुजुर्गों को भोजन सामग्री, वस्त्र आदि दान करें।
श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि की शांति के लिए रत्न धारण करें।

Shani Vakri 2022 : हो जाएं सावधान, उग्र स्वभाव के शनि हुए वक्री

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article