Advertisment

Vakri Budh 2022 : शुरू हुई इस ग्रह की उल्टी चाल, 21 दिन के लिए हो जाएं सतर्क

Vakri Budh 2022 : शुरू हुई इस ग्रह की उल्टी चाल, 21 दिन के लिए हो जाएं सतर्क vakri-budh-2022-the-reverse-movement-of-this-planet-has-started-be-alert-for-21-days-budh-ki-ulti-chal-jan2022-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Vakri Budh 2022 : शुरू हुई इस ग्रह की उल्टी चाल, 21 दिन के लिए हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली। अभी तक सीधी चाल चल रहा बुध Vakri Budh 2022 रविवार यानि 16 जनवरी को वक्री हो गया है। इसी के साथ इसने अब अपनी उल्टी चाल शुरू कर दी है। बुद्धि, विद्या के कारक बुध अपनी ही राशि में वक्री होकर उल्टी चाल चल रहे हैं। आपको बता दें धनु राशि में इनकी वक्रत्व चाल शुरू हो चुकी है। 4 फरवरी तक इनकी यही स्थिति रहेगी।

Advertisment

Mangal Rashi Parivartan 2022 : मंगल दिखाएगा असर, नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग

वक्री होेने पर चाल हो जाती है उल्टी —
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार बुध रविवार यानि 16 जनवरी से वक्री हो गए हैं। वक्री होने पर कोई भी ग्रह अपनी ही राशि में उल्टी चाल चलने लगता है। साथ ही ग्रह उत्पाद मचाने लगता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसके अलावा देश के साथ—साथ मौसम पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

आपके किस भाव में हैं बुध —

पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में बुध आठवें, चौथे और बारहवें भाव में होता है। साथ ही साथ जिन्हें नीच के बुध हैं उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके ​अलावा धनु राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के लिए शुभ रहेगा। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।

Advertisment

यह रहे बुध के लक्षण —

बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक को उस क्षेत्र से जुड़ी परेशानियां घेरने लगती हैं। बेवजह नुकसान और समस्‍याएं झेलनी पड़ती हैं। व्‍यक्ति की आदतें भी ग्रहों के असर से प्रभावित होती हैं। उसके मुताबिक वह ग्रह कमजोर या मजबूत होता है। साथ ही उसका असर उसके जीवन पर भी साफ नजर आता है।

Sakat Chauth (sankashti chaturthi )2022: इस बार सौभाग्य योग में होगा संकटा गणेश व्रत, अभिजीत मुहूर्त, चंद्रोदय, शुभ योग का समय

कमजोर बुध के संकेत —

  • बुध ग्रह बुद्धिमत्‍ता, वाणी, सौंदर्य, धन का कारक ग्रह है। लिहाजा आपकी जिंदगी में अचानक पैसों की तंगी हो
  • जाए और आप कर्ज के बोझ से दबने लगें तो मान लीजिए कि आपका बुध ग्रह कमजोर हो रहा है।
  • अचानक मान हानि होने के साथ—साथ लोग आपका सम्‍मान बंद कर दें, बुध की कमजोरी के संकेत है।
  • आत्‍मविश्‍वास कम होना, खुद की बुद्धिमत्‍ता और निर्णयों पर संदेह करना।
  • महिला रिश्‍तेदारों जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्‍ते खराब होना।
  • दुर्बल होते जाना, जातक का तेज खत्‍म होना, चेहरा उतरा हुआ दिखने लगना।
  • बोलने और सुनने से जुड़े अंगों में समस्‍या।
  • दुर्बल बुध व्‍यापार में भी नुकसान कराता है।
Advertisment

Mangal Rashi Parivartan jan 2022 : मंगल ने बदली चाल, इनके लिए दिखाएगी कमाल, मौसम में भी होगा फेरबदल

ऐसे कर सकते हैं बुध को मजबूत —

बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग की चीजों का उपयोग करें। साथ ही उनका दान भी करें। जैसे- हरी मूंग, पालक, हरे रंग के शरबत का दान करें। सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां भेंट करें। खीरा, हरी सब्जियां, फल खाएं। हरे रंग के कपड़े पहनें।

Daily Horoscope 18 Jan 2022 : इन चार राशियों को रखना होगा वाणी पर संयम, तभी बनेंगे काम

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

bansal news today Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP Samachar in Hindi "articleSection bansal mp news today dharam news budh ka gochar Budh Gochar 2021 Guru Gochar 2021 budh ka rashi parivartan guru gochar 2021 to 2022 rashifal 2022 Budh Ka Gochar 2021 gochar gochar 2021 bansal tag 2022 ka rashifal in hindi 2022 shani gochar Aaj ka rashifal budh gochar budh gochar fal budh ka gochar november 2021 budh ka tula me gochar budh ka tula rashi gochar 2021 budh ka vakri gochar 2021 budh ka vrischik rashi gochar 2021 chamtkar jyotish ka shani gochar 2022 Pradesh dharmik khabren Breaking Hindi vakri budh 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें