Advertisment

IPL ने 13 साल में बनाया करोड़पति: वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के प्लेयर, राजस्थान ने 1.10 करोड़ में खरीदा, देखें रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Auction 2025: बिहार के समस्तीपुर के 13 साल के बल्लेबाज को IPL ने करोड़पति बना दिया है। वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में होंगे। 2 महीने पहले उन्होंने अंडर-19 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।

author-image
Rahul Garhwal
Vaibhav Suryavanshi 13 years old Rajasthan Royals IPL Auction 2025

Vaibhav Suryavanshi IPL Auction 2025: वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी उम्र सिर्फ 13 साल है। बिहार के समस्तीपुर के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है। वैभव के नाम सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में रणजी डेब्यू का रिकॉर्ड है।

Advertisment

https://twitter.com/IPL/status/1861088970362495107

2 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 2 महीने पहले अंडर-19 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। वैभव ने 58 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को ट्रायल्स के लिए भी बुलाया था। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 1.10 करोड़ की कीमत में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

रणजी ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी 12 साल 284 दिन की उम्र में बिहार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले प्लेयर हैं। वे सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उनसे पहले अलीमुद्दीन ने 12 साल 18 दिन में रणजी डेब्यू किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 15 साल 7 महीने 22 दिन की उम्र में रणजी डेब्यू किया था।

लेफ्टी बैट्समैन हैं वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi 13 years old

समस्तीपुर के ताजपुर में 27 मार्च 2011 को हुआ था। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। एक साल में अलग-अलग स्तर के मैचों में वैभव सूर्यवंशी 49 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 2 साल तक वे अपने घर पर ही क्रिकेट खेलते रहे। 7 साल का होने पर पिता उन्हें समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी लेकर गए। वैभव ने 3 साल अकेडमी में क्रिकेट खेली। 10 साल में ही वैभव ने बड़े-बड़े मैच खेले और काफी रन बनाए।

Advertisment

एक साल में 49 सेंचुरी और 3 डबल सेंचुरी

https://twitter.com/imAnthoni_/status/1861063085907189873

वैभव सूर्यवंशी पिछले एक साल में 49 सेंचुरी और 3 डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। पिछले साल हुई हेमन ट्रॉफी के लीग और सुपर लीग में उन्होंने सबसे ज्यादा 670 रन बनाए थे। इसमें वैभव ने 3 शतक और 3 फिफ्टी लगाई थीं। उनकी परफॉर्मेंस को देखकर BCA ने चांस दिया था।

393 रन, एक शतक और 3 फिफ्टी

अक्टूबर 2023 में हुए वीनू मांकड़ अंडर-19 टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए सबसे ज्यादा 393 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने एक शतक और 3 फिफ्टी लगाई थीं।

सुबह से शाम तक प्रैक्टिस करते थे वैभव

वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के पटेल मैदान में प्रैक्टिस करते थे। उनके कोच ब्रजेश ने बताया कि वैभव काफी मेहनत करता था। उसका अकेडमी में 5 से 6 घंटे स्पेशल टाइम रहता था। इस दौरान सीनियर भी उसके साथ प्रैक्टिस करते थे। गर्मी में भी वो सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक प्रैक्टिस करता था, जिसका रिजल्ट हमें आज देखने मिल रहा है।

Advertisment

वैभव की उम्र पर उठ रहे सवाल

https://twitter.com/cutxpull45/status/1861075452741472413

IPL ऑक्शन में बिकने के बाद वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सोशल मीडिया सवाल उठ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वैभव 13 साल के नहीं हैं। 6 अप्रैल 2023 के एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी कहते हैं कि वे सितंबर में 14 साल के हो जाएंगे। इस हिसाब से 2024 में वैभव 15 साल के हो चुके हैं, लेकिन IPL ऑक्शन में उनकी उम्र 13 साल रजिस्टर है।

[caption id="attachment_704563" align="alignnone" width="466"]Vaibhav Suryavanshi age एक साल पहले वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल[/caption]

ये खबर भी पढ़ें: IPL Auction 2025 Day 2: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खेलेंगे भुवेश्वर कुमार, दीपक चाहर मुंबई इंडियंस में

Advertisment
IPL 2025 Mega Auction ipl auction 2025 Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi age Vaibhav Suryavanshi 13 years old Vaibhav Suryavanshi Rajasthan Royals vaibhav suryavanshi ipl team vaibhav suryavanshi ipl team 2025 price IPL 2025 Auction Date IPL 2025 Auction Players List IPL 2025 Auction Teams IPL 2025 Retentions IPL 2025 Released Players IPL Auction 2025 Live IPL Auction 2025 Updates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें