Advertisment

ओडिशा में टीकाकरण शुरू, पहले दिन 16,000 से अधिक लोगों को लगाया जाएगा टीका

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भुवनेश्वर, 16 जनवरी (भाषा) ओडिशा में शनिवार को 161 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसमें 16,100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद राज्य में पहला टीका कैपिटल अस्पताल में 51 वर्षीय एक कर्मचारी को लगाया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के मोहपात्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘पहला टीका अग्रिम मोर्चे पर तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मी को कैपिटल अस्पताल में लगाया गया। उनके बाद अस्पताल के निदेशक और एक चिकित्सक को टीका लगाया गया।’’

मोहपात्रा ने बताया कि जिन लोगों को टीका लगाया गया उन्हें इसके तुरंत बाद निगरानी कक्ष में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा।

Advertisment

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात करते हुए टीका लगवाने वाले पहले व्यक्ति बिरांची नाईक ने कहा, ‘‘मुझे करीब एक घंटे पहले टीका लगा। मैं बिलकुल ठीक हूं। कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही।’’

अधिकारी ने बताया कि रविवार को टीकाकरण अभियान रोका जाएगा ताकि टीके के प्रभाव को देखा जा सके।

भाषा मानसी पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें