Advertisment

V D Sharma : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमिश्नर सिस्टम का किया स्वागत, इंदौर-भोपाल में होगा लागू

V D Sharma : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमिश्नर सिस्टम का किया स्वागत, इंदौर-भोपाल में होगा लागूV D Sharma: BJP state president VD Sharma welcomed the commissioner system, it will be implemented in Indore-Bhopal

author-image
Bansal News
V D Sharma : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमिश्नर सिस्टम का किया स्वागत, इंदौर-भोपाल में होगा लागू

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश भर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बीच सरकार ने लॉ एंड आर्डर की लैबोरेटरी में पुलिस कमिश्नर सिस्टम का नया प्रयोग करने की तैयारी कर ली है। यानी सरकार ने पुलिस को मजिस्ट्रियल पावर देने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक बार फिर घोषणा की है कि भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और धारा 144 लागू करने के लिए कलेक्टर के आदेश का इंतजार नहीं करना होगा। गुंडों को जमानत मिलेगी या नहीं यह पुलिस की कोर्ट में तय होगा। वहीं इस कमिश्नर सिस्टम को लेकर सीएम शिवराज ने बयान भी जारी किया है।

Advertisment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
राजधानी भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने के इस फैसल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत भी किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था-प्रशासन व्यवस्था चाक-चौबंद है। कानून व्यवस्था मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के 2 बड़े शहर इंदौर और भोपाल में कमिश्नर प्रणाली सिस्टम करने से बेहतर चल रही कानून व्यवस्था को और ताकत मिलेगी।

कानून व्यवस्था होगी बेहतर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कमिश्नर प्रणाली सिस्टम लागू होने से कानून व्यवस्था बेहतर होगी, जो पहले से ही बेहतर चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी सरकार को बधाई देता हूं। साथ ही भोपाल और इंदौर की जनता को भी बधाई देता हूं कि कमिश्नर सिस्टम से और बेहतर कानून व्यवस्था में ताकत मिलेगी।

yogi adityanath up police commissioner system up police commissioner system news shivraj singh chouhan today news police commissionerate system police commissioner system up police commissioner system news police commissioner system mp police commissioner system kya hai police commissioner system in uttar pradesh police commissioner system in up police commissioner system in lucknow Police commissioner system police commissioner noida police commissioner MP today news mp police commissioner system mp police MP news mp latest news live mp latest news mp cg latest news MP Breaking News lucknow police commissioner kamal nath news daily hindi news current news in hindi today current news headlines in hindi commissioner system madhya Pradesh commissioner system in noida commissioner system breaking samachar breaking news in hindi BREAKING HINDI NEWS bhaskar hindi news best hindi news website best hindi news channel Bansal News Madhya Pradesh bansal news live Bansal News Chhattsigarh Bansal News all hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें