Advertisment

Uttarakhand Glacier Burst: देवदूत बनकर आए जवान, काल के गाल से लोगों को बाहर निकाला, देखें वीडियो

Uttarakhand Glacier Burst: देवदूत बनकर आए जवान, काल के गाल से लोगों को बाहर निकाला, देखें वीडियो uttarakhand-glacier-Jawans-who-came-as-angels-drove-people-out-of-Kaal's-cheeks-watch-video

author-image
Bansal news
Uttarakhand Glacier Burst:  देवदूत बनकर आए जवान, काल के गाल से लोगों को बाहर निकाला, देखें वीडियो

photo creadit- twitter @ANI

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ग्लेशियर के टूटने से हड़कंप मच गया। ग्लेशियर के टूटने से अलकनंदा सहित सहायक नदियों में विकराल बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में अभी तक कई लोग लापता हैं। वहीं पास में बन रहा एक डेम भी इसमें बह गया है। साथ ही यहां बन रही एक सुरंग ध्वस्त हो गई। इस सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए सेना के जवान देवदूत बनकर आए। जवानों ने जमदूरों को रस्सी के सहारे कई मीटर चौंड़ी इस सुरंग से चमत्कारिक ढ़ंग से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं लोग जवानों के इस जज्बे की जमकर वाहवाही कर रहे हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ITBP_official/status/1358408042014859272

मौत के मुंह से निकलकर नाचने लगा मजदूर
अचानक हुए इस हादसे के बाद वहां भगदड़ मच गई। तपोवन डेम के पास काम कर रहे मजदूर एक सुरंग में फंस गए। इसके बाद मौके पर लोगों को रेस्क्यू करने आईटीबीपी (ITBP) के जवानों को लगाया गया। जवानों ने सुरंग में काल के गाल में फंसे लोगों को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला। इसके बाद मजदूरों ने बाहर निकलकर खुशी जाहिर की और जवानों का धन्यवाद किया। एक मजदूर तो बाहर निकलते ही खुशी से नाचने लगा और जवानों को गले लगा लिया। इस रेस्क्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इस सुरंग से 16 लोगों को बचाया गया है। अभी भी इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल सहित कई टीमें बचाव कार्य में जुटीं हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1358487476097015811

uttarakhand glacier tuta Uttarakhand tapovan dam tabahi surang nadiyo me badh majdoor hadsa glacier toota glacier fanse disaster CG Breaking News Breaking News Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news alaknanda nadi
Advertisment
चैनल से जुड़ें