Advertisment

Uttarakhand election 2022: इन हाई प्रोफाइल सीटों पर होगा रोचक मुकाबला, जानिए वो सीट जिसपर जो जीता उसी की बनी सरकार

उत्तराखंड में ज्यादातर विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद कई सीटों पर रोचक संघर्ष की संभावना है।

author-image
Bansal news
Uttarakhand election 2022: इन हाई प्रोफाइल सीटों पर होगा रोचक मुकाबला, जानिए वो सीट जिसपर जो जीता उसी की बनी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड में ज्यादातर विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद कई सीटों पर रोचक संघर्ष की संभावना है।

Advertisment

खटीमा पर रार

उत्तराखंड में किसी मुख्यमंत्री के दोबारा सरकार नहीं बना पाने के मिथक को तोड़ने के लिए आतुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी चुनौती दे रहे हैं। पिछले चुनावों में धामी ने कापड़ी को 2,709 मतों के अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर की मौजूदगी खटीमा के चुनावी दंगल को और रोचक बना सकती है। हालांकि, राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि सीट को कब्जे में रखना इस बार मुख्यमंत्री के लिए इतना आसान नहीं होगा।

कोई मुख्यमंत्री नहीं दर्ज कर पाया जीत

2002 में प्रदेश में पहले विधानसभा चुनावों में तत्कालीन मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को छोड़कर कभी कोई मुख्यमंत्री जीत दर्ज नहीं कर पाया है। राजनीतिक विश्लेषक जयसिंह रावत ने कहा, ‘‘भुवनचंद्र खंडूरी 2012 में अपनी सीट नहीं बचा पाए जबकि 2017 में हरीश रावत दोनों सीटों से चुनाव हार गए।’’ पांच साल का अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले राज्य के अकेले मुख्यमंत्री दिवंगत नारायणदत्त तिवारी ने चुनाव ही नहीं लड़ा था।

मदन कौशिक के लिए आसान नहीं राह

हरिद्वार शहर से हमेशा जीत दर्ज करने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के सामने कांग्रेस ने एक बार फिर सतपाल ब्रह्मचारी को उतारा है। पिछली बार 2012 में कौशिक ने ब्रह्मचारी को हराया था। हालांकि, प्रेक्षकों का मानना है कि इस बार सत्ता विरोधी लहर के चलते कौशिक को अपनी जीत का रिकार्ड बनाए रखने में परेशानी हो सकती है।

Advertisment

 जुबिन नौटियाल के पिता भी मैदान में

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा क्षेत्र से अब तक अजेय रहे हैं लेकिन इस बार उनके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल हैं। प्रेक्षकों का मानना है कि क्षेत्र में खासा दबदबा रखने वाले सिंह को जुबिन की लोकप्रियता से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

किसकी होगी श्रीनगर गढवाल सीट

श्रीनगर गढवाल सीट पर भी रोचक संघर्ष देखने को मिल सकता है जहां कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत एक बार फिर आमने-सामने हैं। गोदियाल रावत को 2012 में हरा चुके हैं लेकिन 2017 में रावत ने जीत दर्ज की थी।

नैनीताल में रोचक मुकाबला

नैनीताल में संजीव आर्य और सरिता आर्य एक दूसरे के सामने हैं। हालांकि, रोचक बात यह है कि 2017 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाली आर्य अब भाजपा के पाले में हैं जबकि बतौर भाजपा प्रत्याशी लड़े संजीव अब कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।

Advertisment

जो जीतेगाउसी पार्टी की बनेगी सरकार

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जा रहे कर्नल अजय कोठियाल के गंगोत्री से ताल ठोंकने के कारण वहां रोचक त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल सकता है। वैसे भी मान्यता है कि गंगोत्री से जिस पार्टी का विधायक जीतता है, उसी पार्टी की सरकार बनती है।

uttarakhand news election 2022 up election 2022 date उत्तराखंड uttarakhand election 2022 uttarakhand assembly election 2022 Uttarakhand Assembly Elections 2022 uttarakhand election uttarakhand election 2022 opinion poll uttarakhand elections uttarakhand election 2022 news uttarakhand election 2022 result date uttarakhand election 2022 schedule uttarakhand election 2022 voting uttarakhand elections 2022 uttarakhand election 2022 dates uttarakhand news hindi gangotri seat khatima seat उत्तराखंड चुनाव
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें