Advertisment

Uttarakhand : विभागों का बंटवारा, सीएम ने रखा दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार

Uttarakhand : विभागों का बंटवारा, सीएम ने रखा दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार Uttarakhand: Division of departments, CM kept in charge of more than two dozen departments sm

author-image
Bansal News
Uttarakhand : विभागों का बंटवारा, सीएम ने रखा दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार

देहरादून। शपथ ग्रहण के करीब एक सप्ताह बाद उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों को विभिन्न विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मंगलवार की रात इस संबंध में घोषणा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। इनमें गृह, औद्योगिक विकास (खनन), न्याय, श्रम, उत्पाद शुल्क, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग शामिल हैं। सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, पर्यटन, जल संसाधन प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई सहित 10 विभाग दिए गए हैं। वित्त, शहरी विकास, विधायी और संसदीय मामले, पुनर्गठन और जनगणना विभाग प्रेमचंद अग्रवाल को मिले हैं।

Advertisment

धामी 23 मार्च को शपथ ग्रहण की थी

पहली बार मंत्री बने चंदन राम दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सड़क परिवहन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मिला है। धामी की कैबिनेट में एक और नया चेहरा सौरभ बहुगुणा हैं। उन्हें पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री बनाया गया है। गणेश जोशी को कृषि एवं किसान कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। धन सिंह रावत स्कूली शिक्षा (बुनियादी और माध्यमिक) संस्कृत शिक्षा, सहकारी, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रभारी होंगे। सुबोध उनियाल को वन, भाषा, चुनाव और तकनीकी शिक्षा मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्य को महिला अधिकारिता एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। धामी के मंत्रिमंडल ने 23 मार्च को शपथ ग्रहण की थी।

Advertisment
चैनल से जुड़ें