/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Uttarakhand-Bus-Accident.webp)
Uttarakhand-Dehradun Bus-Accident
Uttarakhand Dehradun Bus Accident: आज सोमवार सुबह उत्तराखंड के अलमोड़ा में एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस घटना में जो ताजा अपडेट सामने आ रहा है उसमें 36 यात्रियों की मौत की खबर है।
जानकारी के अनुसार बस में करीब 42 यात्री सवार थे। इसमें से 4 घायलों को यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है। जिसमें से 3 घायलों को AIIMS ऋषिकेश और एक घायल को हल्द्वानी इलाज के लिए भेजा गया है।
घटना अल्मोड़ा के मार्चुला के पास की बताई जा रही है। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1853298375678144623
जानकारी के अनुसार बस में 42 यात्री सवार थे। जिसमें पांच के मरने की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है।
सूचना के बाद पुलिस और SDRF की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। हालांकि अल्मोड़ा एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। खाई में गिरी यात्री बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की जारी हैं।
SDM ने की मौत की पुष्टि
आपको बता दें इस एक्सीडेंट पर एसडीएम संजय कुमार का बयान आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की कैजुअल्टी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1853302431796576595
गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार एक सीनियर अधिकारी यात्रीबस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी, तभी अल्मोड़ा के मर्चुला में ये हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस और SDRF के जवान तलाशी और बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।
SP ने की पुष्टि
आपको बता दें इस एक्सीडेंट पर अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पिंचा का बयान आया है। उनके अनुसार हादसे में अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लोगों को बचाने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।
हादसे पर CM धामी ने जताया दुख
आपको बता दें अल्मोड़ा में हुए इस सड़क हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि "जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।"
https://twitter.com/pushkardhami/status/1853298047041540426
घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश
आपको बता दें सीएम ने घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं।
आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख
आज अल्मोड़ा में हुए इस भीषण हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.
PM ने किया सहायता राशि का ऐलान
इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। सा​थ ही उन्होंने अल्मोड़ा हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
[caption id="attachment_692410" align="alignnone" width="740"]
PM Modi Tweet on Uttarakhand Bus Accident[/caption]
इसी के साथ उन्होंने पीएम ऑफिस के हैंडल से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, कि घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
मुआवजे और निलंबन का आदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर एक्शन लेते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं।
साथ ही सीएम धामी ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें