वाराणसी में हंगामा: दालमंडी में ध्वस्तीकरण को लेकर बवाल, बीच कार्रवाई पेट्रोल डालकर दुकान में लगाई आग, मौके पर भारी फोर्स मौजूद

(रिपोर्ट - अभिषेक सिंह) वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण के दौरान हालात बिगड़ गए। कार्रवाई के विरोध में एक दुकानदार ने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

_Varanasi Dalmandi Demolition road widening protest hindi news zxc

Varanasi Dalmandi Demolition: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण के दौरान हालात बिगड़ गए। कार्रवाई के विरोध में एक दुकानदार ने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। Dalmandi encroachment removal 

ध्वस्तीकरण के लिए 21 मकान चिह्नित 

वाराणसी में सोमवार को दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई। ACP दशाश्वमेध ने फोर्स को अलर्ट किया।बतां दें कि संबंधित विभाग ने ध्वस्त करने के लिए 21 भवनों को मार्क कर करे रखा था। जिसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में संबंधित विभाग ने कार्रवाई शुरू हुई। 

दुकानदार ने जलाई दुकान

विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने विरोध में पेट्रोल फेंककर दुकान में आग लगा दी। इसी बीच दुकानदार ने खुद को भी आग के हवाले करने की चेतावनी दी। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। अचानक से आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और अधिकारियों द्वारा लोगो को पीछे हटने के लिए कहा। Varanasi demolition fire incident  

ये भी पढ़ें - Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत, बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपये हुआ, हेलीकॉप्टर सेवा में भी बदलाव

कार्रवाई से पहले पुलिस फोर्स अलर्ट

दालमंडी में प्रस्तावित कार्रवाई से पहले एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने चौक थाने पर मौजूद पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने और संभावित विरोध को ध्यान में रखते हुए मानसिक रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। एसीपी ने स्पष्ट कहा कि बिना डंडा और हैवी प्रोटेक्टर (Heavy Protector) के कोई भी कर्मी ड्यूटी पर न जाए। इसको लेकर चौक थाने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई। 

ये भी पढ़ें -  UP Budget 2026: विधानसभा की कार्यवाही कल 11:00 तक के लिए स्थगित

ये भी पढ़ें - उन्नाव कांड: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई के इंकार, कहा - दिल्ली HC 3 महीने में फैसला ले

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article