
Varanasi Dalmandi Bulldozer Action: वाराणसी में मुस्लिम बहुल दालमंडी इलाके में आज फिर प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा। हालिया में हुई कार्रवाई का बाद आगजनी की घटना हुई थी जिले लेकर आज इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
34 मकान होंगे जमींदोज
मुस्लिम बहुल इलाके में आज कुल 34 मकानों को जमींदोज किया जाना है। प्रशासन ने सुरत्रा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को बढ़ी संख्या में तैनात कर दी है। प्रमुख रास्तों पर बैरीकेडिंग की गई है। साथ ही अगर कोई घटना होती है तो एक्सट्रा फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। Varanasi Dalmandi Demolition
मीडिया को कार्रवाई स्थल से रखा गया दूर

सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन ने मीडिया को भी कार्रवाई स्थल से दूर रहने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नियंत्रण किया गया है। Varanasi demolition fire incident
आगजनी की घटना के बाद सख्ती
कल बुलडोजर कार्रवाई के दौरान एक युवक ने अपने ही मकान पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की हिंसा या विरोध को रोकने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें - Gold Price Today 10 Feb 2026: सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं, चांदी में 10 हजार की गिरावट, जानें आज के ताजा रेट
17.5 मीटर चौड़ीकरण की जद में सैकड़ों मकान

दालमंडी गली में 17.5 मीटर चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इस परियोजना की जद में सैकड़ो मकान आ रहे हैं। इसके साथ ही दर्जनों धार्मिक स्थल और कुछ शत्रु संपत्तियां भी इस चौड़ीकरण में शामिल हैं।
प्रशासन का पक्ष सामने आया
दालमंडी में चल रही कार्रवाई को लेकर दशाश्वमेध सर्किल के ACP अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - Sambhal News: फिल्म 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर किसान को लगाने वाला था 24 लाख का चूना, ऐसे धराया LLB छात्र
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us