Advertisment

Sambhal News: फिल्म 'स्पेशल 26' स्टाइल में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर किसान को लगाने वाला था 24 लाख का चूना, ऐसे धराया LLB छात्र

संभल में एलएलबी छात्र मोहित ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर किसान को 2 करोड़ की अवैध आय का फर्जी नोटिस दिया और 24 लाख की मांग की। किसान की सूझबूझ से पुलिस ने उसे फर्जी दस्तावेज और आई-कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया।

author-image
Shaurya Verma
sambhal Fraud special 26 movie style  income tax officer kisan 24 lakh demand llb student hindi news zxc


Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह ठगी करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। LLB छात्र ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर किसान से 24 लाख रुपए की वसूली की कोशिश की, लेकिन किसान की सूझबूझ और पुलिस की मुस्तैदी से आरोपी पकड़ा गया। 

Advertisment

किसान को थमाया 2 करोड़ का नोटिस

मामला संभल के नखासा छाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव का है। अमरोहा में LLB की पढाई कर रहे मोहित नाम के युवक ने किसान शीशपाल के घर पहुंचा। वहां उसने खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताते हुए किसान को नोटिस थमा दिया। नोटिस में 2 करोड़ रुपए की अवैध आय होने का दावा किया। साथ ही जुर्माने के तौर पर 12 प्रतिशत - 24 लाख रुपए जमा करने की मांग की गई।  Sambhal fraud news 

फर्जी दस्तावेज और आई-कार्ड से बनाया दबाव

आरोपी मोहित अपने साथ इनकम टैक्स विभाग का फर्जी अथॉरिटी लेटक और नकली पहचान पत्र लेकर आय़ा था। उसने किसान के बेटे के नाम पर एक कूट रचित नोटिस तैयार किया था, जिसमे अवैध संपत्ति और टैक्स चोरी का हवाला दिया गया।  Fake Income Tax Officer

किसान ने शक में दिखाई समझदारी

किसान शीशपाल को आरोपी मोहित के इरादों पर शक हुआ। अपनी आर्थिक स्थिति और आपोरी का व्यवहार देखकर किसान सतर्क हो गया। किसान ने आरोपी को बातों में सुलझाए रखा और चुपचाप पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक किसान ने आरोपी वहीं रोके रखा। 

Advertisment

पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

नखासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में दस्तावेजों की पीछे की सच्चाई बाहर आई। पुलिस को फर्जी आई-कार्ड, नकली नियुक्ति पत्र और इनकम टैक्स विभाग की मुहर लगे कागजात मिले, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।  

ये भी पढ़ें - PNB Apprenticeship Recruitment 2026: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका ! PNB में 5138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

एलएलबी छात्र निकला ठगी का मास्टरमाइंड

पुलिस जांच में पता चला आरोपी मोहित अमरोहा के एक डिग्री कॉलेज से LLB की पढाई कर रहा है। आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठगने की कोशिश कर चुका है और आगे भी लोगों को निशाना बनाने की योजना में था। 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Gold Price Today 10 Feb 2026: सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं, चांदी में 10 हजार की गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

स्पेशल 26 जैसी ठगी से था प्रभावित

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने फिल्म स्पेशल 26 (Special 26 Movie) से प्रेरित होकर यह तरीका अपनाया। वह खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराने और मोटी रकम वसूलने की फिराक में था। इस साजिश में उसका एक और साथी भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। 

ये भी पढ़ें - Gwalior News: ग्वालियर में गौ मांस से भरा ट्रक पकड़ा, गौसेवकों ने किया हंगामा, मौके पर मिलीं गोवंश की हड्डियां

Advertisment

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

एसपी केके विश्नोई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308, 338, 340 और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Record) की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने पहले किन-किन लोगों से वसूली की थी। पुलिस फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 

ये भी पढ़ें - Mathura Family Suicide: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोंगों ने किया सुसाइड, रात में दूध में जहर मिलाकर पिया

sambhal news Sambhal fraud news Fake Income Tax Officer
Advertisment
चैनल से जुड़ें