UPSC CSE 2025 Result Controversy: एक ही रोल नंबर पर दो अभ्यर्थियों का दावा, एक ने कहा - मेरे पास सबूत है, 301 मेरी रैंक

रिपोर्ट -प्रदीप दुबे UPSC CSE 2025 में 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश और बिहार के दो उम्मीदवार एक ही रोल नंबर 0856794 का दावा कर रहे हैं। डॉ. आकांक्षा सिंह ने कहा कि उनके एडमिट कार्ड पर मौजूद बारकोड से पुष्टि होती है कि यह रोल नंबर उनका ही है।

_UPSC CSE 2025 rank Result Controversy roll number 0856794-akanksha-singh-ghazipur news UP hindi zxc

UPSC CSE 2025 Result Controversy: UPSC द्वारा CSE 2025 रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद 301वीं रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बिहार के एक कैंडीडेट दोनों एक ही रोल नंबर 0856794 पर दावा कर रहें हैं। गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह का कहना है कि उनके एडमिट कार्ड पर मौजूद बारकोड से साफ पता चलता है कि ये रोल नंबर उनका ही है।  

गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह का दावा 

गाजीपुर जिले के जमानियां क्षेत्र के अभईपुर की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह ने भी 301वीं रैंक हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड पर मौजूद बारकोड स्कैन करने पर वही रोल नंबर सामने आता है। जिससे उन्हें पूरा भरोसा है कि यह रैंक उन्हीं की है। डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि वह गाईनी (स्त्री रोग) की डॉक्टर हैं और यह उनका दूसरा प्रयास था।  उन्होंने कहा कि पहले प्रयास में भी उन्होंने मेंस परीक्षा पास की थी, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम चयन से चूक गई थीं। UPSC CSE 2025 Rank 301 Controversy

इस बार किस्मत ने दिया साथ

 इस बार मेहनत रंग लाई और उन्हें सफलता मिली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिजनों को दिया। आकांक्षा ने कहा, “यह मेरा दूसरा अटेम्प्ट था। पहले प्रयास में भी मैंने मेंस क्वालीफाई किया था, लेकिन थोड़े नंबर से रुक गई थी। इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता और परिवार को देती हूं।

ये भी पढ़ें - UP Womens Day Scheme: महिला दिवस पर CM योगी की बड़ी घोषणा; आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी-यूनीफॉर्म, बीमा-आयुष्मान कार्ड का भी लाभ

बिहार के अभ्यर्थी का भी एक जैसा दावा 

बता दें कि इधर, बिहार की एक अन्य अभ्यर्थी ने भी इसी रोल नंबर पर 301वीं रैंक का दावा किया है, जिससे पहचान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर अभी तक Union Public Service Commission की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

ये भी पढ़ें -   Bijnor DM Jasjit Kaur Honoured Womens: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान, सर्टिफकेट भी वितरित हुए

UPSC को करूंगी मेल 

बताया जा रहा है कि आकांक्षा सिंह के परिवार में हाल ही में उनके दादा का निधन हुआ था, जिससे घर में शोक का माहौल था। इसी बीच उनके आईएएस बनने की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि इस मामले में मैं यूपीएससी को mail करूंगी। 

ये भी पढ़ें -   UP Weather: गर्मी दिखाने लगी असर, प्रदेश में 35 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा, जानें आज का मौसम 

ये भी पढ़ें -  UP CM Yogi News: सीएम योगी की मां को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article