Advertisment

UP Weather: गर्मी दिखाने लगी असर, प्रदेश में 35 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा, जानें आज का मौसम

author-image
Preeti Dwivedi
UP weather update february march temperature rise 4 degrees 30km windspeed by 1 march hindi news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश के कई बड़े हिस्सों में तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ज्यादातर जिलों 35 डिग्री के पार पहुंचने के आसार जताए हैं। UP Weather Update Today मौसम विभाग ने सोमवार 9 मार्च को लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। 

Advertisment

कई जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा पारा

आपको बता दें आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के आने की संभावना नहीं है। हालांकि इससे शुष्क परिस्थितियां बनी रहेंगी। साथ ही अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। 

यूपी में गर्म मौसम रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार तापमान पहले से ही सामान्य से अधिक पर पहुंच गया है। तो वहीं मौजूदा शुष्क परिस्थितियों के चलते अपेक्षाकृत ज्याद गर्म रहने की संभावना जताई है। 

लखनऊ में पारा सामानय से अधिक 

बीते दिन 8 मार्च को लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। ये भी सामान्य से लगभग 5.9 डिग्री अधिक था। 

Advertisment

आज का यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने आज 9 मार्च सोमवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

आगरा का मौसम 

राज्य भर में, कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। आगरा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो वहीं झांसी, बांदा और प्रयागराज जैसे स्थानों पर भी तापमान मौसम के औसत से अधिक दर्ज किया है। 

मौसम विभाग के अधिकारियों से कहा ​है कि 

अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में पारा और बढ़ेगा। शुष्क मौसम जारी रहा तो राज्य के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। 

Advertisment

UP Weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें