/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/up-weather-update-dense-fog-train-cancel-kanpur-agra-hindi-news-zxc-1-2025-12-16-18-14-37.jpg)
कोहरा ऐसा कि ट्रेन करनी पड़ी कैंसिल
UP Weather Update 6 Jan 2026: पिछले करीब 10 दिनों से यूपी में कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। शीत लहर और घने कोहरे के चलते कक्षा आठवी तक के स्कूलों मे 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। तो वहीं मौसम विभाग ने भी मंगलवार के लिए 25 जिलों में हल्के कोहरे के आसार दिखाए हैं।
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों सर्द पछुआ हवाओं ने दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आईएमडी (IMD) के अनुसार यहां हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रही जिससे गलन और ज्यादा बढ़ गई है। 5 जनवरी सोमवार (Somvar) को राजधानी लखनउ और आसपास के क्षेत्रों में धूप निकलने से दिन का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा रात में ठंड ने फिर लोगों को कांपने पर मजबूत कर दिया। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मंगलवार (Mangalvar) और बुधवार (Budhvar) को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप निकलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री (Weather) तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि रात के पारे में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इटावा सबसे ठंडा रहा
मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो बीते दिन सोमवार को यूपी का इटावा (Etawah) प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान लुढ़करकर 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बहराइच में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में भी जबरदस्त ठंड का असर देखने को मिला। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज से बढ़ेगी हवा की रफ्तार
मंगलवार से अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से मध्य और पूर्वी यूपी (UP ka Mausam) के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर कम हो जाएगा। इसी कारण अगले तीन दिन तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी नहीं किया गया है। हालांकि तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छान की आशंका बनी है।
इन जिलों में हल्का कोहरा रहने के आसार
| श्रेणी | जिले |
|---|---|
| हल्का कोहरा छाने वाले जिले | बलरामपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर |
| मौसम साफ रहने वाले जिले | राजधानी और आसपास के जिले |
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें