/bansal-news/media/media_files/2026/01/05/up-weather-update-2026-01-05-10-01-24.jpg)
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां सुबह और रात के वक्त ठंड जारी है। हालांकि दोपहर की तेज धूप ने सर्दी के तेवर कम हुए हैं। आज 13 फरवरी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। जानते हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दो दिनों का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज 13 फरवरी को नोएडा में कोहरा, लखनऊ में धूप और प्रयागराज में 30°C तक तापमान रह सकता है।
खत्म नहीं हुआ पछुआ हवाओं का असर
आपको बता दें यूपी में पछुआ हवाओं का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस हुई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 13 फरवरी आज उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है। प्रदेश के वायुमंडल में कोई भी बड़ा मौसमी सिस्टम या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) सक्रिय नहीं है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी तरह की बारिश नहीं होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/up-imd-2026-02-13-09-32-56.jpg)
खुलेगी धूप या छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 13 फरवरी को सुबह के समय तराई और कुछ मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है। जिसके चलते विजिबिलटी (Visibility) पर थोड़ा बहुत असर दिखाई देगा। दिन बढ़ने के साथ आसमान से बादलों का डेरा हट जाएगा।
तापमान का उतार-चढ़ाव
आने वाले दिन यानि शनिवार को प्रदेश का तापमान जस का तस ही रहेगा।
कोई चेतावनी या अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी शुक्रवार को यूपी के मौसम में किसी भी प्रकार की आंधी, बिजली गिरने या भारी बारिश की चेतावनी (Alert) नहीं है।
प्रमुख शहरों में वर्तमान मौसम स्थिति
प्रयागराज
तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 87%
बहराइच
तापमान: 13.6 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 84%
बरेली
तापमान: 13.4 डिग्री सेल्सियस
हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 1.9 किमी/घंटा
नमी: 88%
फुरसतगंज
तापमान: 16.6 डिग्री सेल्सियस
हवा की दिशा: पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 5.6 किमी/घंटा
नमी: 68%
गोरखपुर
तापमान: 16.6 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 70%
झांसी
तापमान: 16.2 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 87%
लखनऊ (एयरपोर्ट)
तापमान: 15.4 डिग्री सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 3.7 किमी/घंटा
नमी: 75%
मेरठ
तापमान: 14 डिग्री सेल्सियस
हवा की दिशा: उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 5.6 किमी/घंटा
नमी: 87%
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us