/bansal-news/media/media_files/2025/11/30/up-weather-update-cold-wave-bareilly-lowest-temperature-forecast-hindi-news-zxc-2025-11-30-23-51-43.jpg)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। दो दिनों की राहत के बाद रविवार से पछुआ हवाओं (Western Disturbance & Northwesterly Winds) की वापसी हो गई है, जिसके चलते राज्यभर में ठंड (UP Weather Update 2025) में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में UP Weather में 2 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है।
पछुआ हवाओं की वापसी से बढ़ी ठिठुरन
रविवार को प्रदेशभर में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इन तेज हवाओं ने दिन भर धूप की तपिश कम कर दी, जिससे ठंड और गलन में बढ़ोतरी दर्ज की गई। UP Cold Wave Alert के अनुसार, सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा। IMD UP weather update
बरेली फिर बना सबसे ठंडा जिला
रविवार को न्यूनतम तापमान के आधार पर बरेली सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। UP Weather news
अन्य जिलों का तापमान इस प्रकार रहा:
इटावा: 9.4°C
नजीबाबाद: 9.5°C
मौसम विभाग के अनुसार लगाताक तापमान में गिरावट के वजह से तराई और पश्चिमी यूपी में तेज़ी से ठंड बढ़ रही है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाएं और तेज होंगी। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में दिन और रात का तापमान 2–4 डिग्री तक और घटेगा। मंगलवार सुबह से तराई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरे (Fog in UP) की संभावना जकाई है। Weather Forecast up
लखनऊ में भी असर दिखने लगा
यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को पूरे दिन तेज पछुआ हवाएं चलीं। जीसकी वजह से दिन में धूप की गर्मी का असर कम महसूस हुआ। साथ ही तेज पछुवा हवा के चलते गलन में इजाफा भी देखा गया। शनिवार की तुलना में रविवार रात अधिक ठंडी रही। UP Aaj ka Mausam:
लखनऊ का तापमान
दिन का पारा: 26.6°C (1.1°C की गिरावट)
रात का पारा: 12.8°C (0.7°C की बढ़त)
मौसम विभाग का कहना है कि यह परिवर्तन आने वाले समय में और अधिक स्पष्ट होगा क्योंकि हवाएं अभी और तेज होंगी।
Up Weather Update 30 November: UP में बदल रहा है मौसम, दिन की धूप बेअसर, रात का तापमान लगातार गिर रहा, कई जिलों में कोहरा-धुंध, अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जिलों में धूप बेअसर हो गई है और सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है। आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर और बस्ती में हल्के कोहरे व धुंध के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें