Advertisment

यूपी में ठंड का कहर: मेरठ में 4.1 और बहराइच में 4.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, क्या है अगले दिनों का IMD का पूर्वानुमान

up weather update 12 jan 2026 somvar imd 2 days cold wave forcast Meerut Bahraich hindi pds

author-image
Preeti Dwivedi
UP Weather Update

UP Weather Update 12 Jan 2026 uttar pradesh ka Mausam: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के पश्चिम का मेरठ और तराई का बहराइच सबसे ठंडा रहा है। आपको बता दें। मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.1 तो वहीं बहराइच में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। 

Advertisment

अगले दो दिनों में तापमान में आएगी 

यूपी में मौसम विभाग ने एक बार फिर ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी है। बीते दो दिनों की मामूली राहत के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं। आईएमडी के अनुसार दूसरी शीत लहर (Cold Wave) एक बार फिर दस्तक दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए यानी दो दिनों के लिए तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी जारी है। इसके असर से ठिठुरन बढ़ेगी। 

न्यूनतम तापमान (10°C से नीचे)

शहरन्यूनतम तापमान (°C)
मुजफ्फरनगर5.8
अलीगढ़5.8
हमीरपुर5.9
बरेली6.0
नजीबाबाद6.0
गोरखपुर6.4
आजमगढ़6.4
मेरठ10°C से नीचे
बहराइच10°C से नीचे

अधिकतम तापमान (दिन में ज्यादा ठंड)

शहरअधिकतम तापमान (°C)
नजीबाबाद12.2
फतेहपुर15.6
लखीमपुर खीरी16.2
फतेहगढ़16.8
बुलंदशहर16.8
शाहजहांपुर17.0
मेरठ18.0
Advertisment

प्रदेश का औसत तापमान (रविवार)

तापमान प्रकारतापमान (°C)
अधिकतम तापमान23.8
शनिवार का अधिकतम23.2
न्यूनतम तापमान7.8
पिछली रात का न्यूनतम6.4

यह भी पढ़ें: MP Weather : सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, दिन-रात ठंडे, बर्फीली हवा का असर

UP Weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें