Weather Update: यूपी में 16.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गोरखपुर-फुरसतगंज सबसे ठंडा, अगले दो दिनों में शुष्क रहेगा UP का मौसम, जानें आपके शहर का हाल

Up weather Update: यूपी में पछुवा हवा ने बढ़ाई सिहरन, 11 डिग्री तक गिरा तापमान, बाराबंकी रहा सबसे ठंडा जिला, अलर्ट जारी

UP Weather Update 14 February 2026: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से ठंड में राहत है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। बीते 24 घंटों की बात करें तो 16.6° डिग्री सेल्सियस के साथ गोरखपुर और फुरसतगंज सबसे ठंडा रहा। हालां​कि मौसम विभाग ने 17-18 फरवरी को बारिश की आशंका जताई है। 

बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है.

इन दो दिनों में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है।

इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

बारिश के दौरान बादलों की गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

इस समय धूलभरी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी से पहले राज्य में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है।

इन 20 जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, संभल, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर सहित 20 जिलों में बारिश हो सकती है। 

दो दिनों में यहां शुष्क रहेगा मौसम 

ईएमडी के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों यानी 15 एवं 16 फरवरी को संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यहां देखें बड़े शहरों का वर्तमान मौसम

up weather report

प्रयागराज

तापमान: 15.4° सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 91%
मौसम पूर्वानुमान

बहराइच

तापमान: 13.4° सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 96%
मौसम पूर्वानुमान

बरेली

तापमान: 13.4° सेल्सियस
हवा: उत्तर-पश्चिमी
हवा की गति: 1.9 किमी/घंटा
नमी: 93%
मौसम पूर्वानुमान

फुरसतगंज

तापमान: 16.6° सेल्सियस
हवा: पश्चिमी
हवा की गति: 7.4 किमी/घंटा
नमी: 72%
मौसम पूर्वानुमान

गोरखपुर

तापमान: 16.6° सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 76%
मौसम पूर्वानुमान

झांसी

तापमान: 15.4° सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 89%
मौसम पूर्वानुमान

लखनऊ (एयरपोर्ट)

तापमान: 14.4° सेल्सियस
हवा: पश्चिमी
हवा की गति: 5.6 किमी/घंटा
नमी: 74%
मौसम पूर्वानुमान

मेरठ

तापमान: 14.6° सेल्सियस
हवा: शांत
हवा की गति: 0 किमी/घंटा
नमी: 84%
मौसम पूर्वानुमान

यह भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में इस तरह रखें बच्चों को इंगेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article