गर्मी की छुट्टी आते ही सभी पेरेंट्स यह सोचने लगते हैं कि बच्चों को कैसे इंगेज रखा जाए।
ये कुछ एक्टिविटी जो आपके बच्चों को इंगेज रखने में मददगार हो सकती हैं।
बच्चों के लिए म्यूजिक कमाल की चीज है, इससे उन पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है, और वो अपने इंटरेस्ट को एक्सप्लोर करते है।
छुट्टियों में बच्चों को सेल्फ डिफेंस से इन्ट्रोडूस करना सबसे अच्छा आइडिया है इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता है,और आज के समय में बच्चों को अपनी सुरक्षा करना आना भी जरूरी है।
बच्चों में पढ़ने की आदत होनी चाहिए। गर्मी की छुट्टियां सही समय है, अपने बच्चों में पढ़ने की आदत डालने की।
बच्चों के लिए स्विमिंग मजेदार ऑप्शन है। इसके लिए आस-पास के स्विमिंग पूल या फिर किसी रिज़ॉर्ट में भी कुछ दिन के लिए बुकिंग कर सकते हैं, जहां स्विमिंग पूल की सुविधा हो।
रोड ट्रिप से बच्चों को करीब से कई चीजें देखने और समझने का मौका मिलता है। बच्चों का ट्रैवल करने से उन पर हीलिंग इफेक्ट पड़ता है।