UP Weather Update: शीतलहर का प्रकोप जारी, मेरठ सबसे ठंडा; आने वाले दिनों में और नीचे जाएगा पारा

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर तेज हो गया है। मेरठ 5.2°C के साथ सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7–10°C तक पहुंच गया। IMD के अनुसार इस बार दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दिनों में बढ़ोतरी होगी।

up-weather-cold-wave-temperature-drop-december update meerut lucknow zxc

UP Weather Update: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में शीतलहर (Cold Wave in UP) का असर तेज हो गया है। पछुआ हवाओं के कारण बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को मेरठ 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। कई क्षेत्रों में पारा 7 से 10 डिग्री के बीच दर्ज हुआ, जिससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई। UP Weather forecast 

पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा असर  (IMD update)

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं ने UP Cold Wave Effect को और तेज कर दिया है।

मेरठ: 5.2°C

बरेली: 6.6°C

कानपुर: 7.7°C

रात के तापमान में सामान्य से 3–4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्द हवाओं का प्रकोप और बढ़ गया है।

ला-नीना के कमजोर होने और IOD के तटस्थ प्रभाव से बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ला-नीना की स्थिति कमजोर होने और हिंद महासागर के तटस्थ प्रभाव के कारण इस बार दिसंबर से फरवरी तक UP Winter Temperature सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार इस बार शीतलहर (UP Cold Wave Alert) के दिनों में 2 से 5 दिन का इजाफा होगा। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड (Severe Cold Wave UP) पड़ेगी।

लखनऊ में भी बढ़ी ठंड

लखनऊ में भी ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। अधिकतम तापमान दो दिनों में 2°C गिरकर 25.6°C पर पहुंच गया।  न्यूनतम तापमान 10.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। 25–30 किमी/घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं ने दिन में ही गलन बढ़ा दी।

IMD की चेतावनी (imd winter alert)

IMD के अनुसार इस बार दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय क्षेत्र में Severe Winter in India देखने को मिलेगी। कई राज्यों में शीतलहर के दिनों की संख्या बढ़ेगी। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे। घना कोहरा रेलवे, हवाई व सड़क परिवहन को प्रभावित करेगा। पूर्वोत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 

UPPSC PCS 2025 Pre Exam Result Declared hindi news

 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2025 के प्री एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 11 हजार 727 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article