Up Weather Update 30 November: UP में बदल रहा है मौसम, दिन की धूप बेअसर, रात का तापमान लगातार गिर रहा, कई जिलों में कोहरा-धुंध, अलर्ट जारी

कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय (Dr. S.N. Sunil Pandey) ने बताया कि रविवार को भी मौसम लगभग सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात और दिन दोनों तापमान औसत से कम रहेंगे और कड़ाके की ठंड बढ़ेगी।

UP WEATHER

UP WEATHER

Up Weather Update 30 November: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई जिलों में धूप बेअसर हो गई है और सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है। आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर और बस्ती में हल्के कोहरे व धुंध के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात और दिन दोनों तापमान औसत से कम रहेंगे और कड़ाके की ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - RBI Digital Banking Rules 2025: ग्राहकों पर नहीं थोपी जाएगी डिजिटल सर्विस, लिखित अनुमति के बाद ही मिलेगी सुविधा 

हवा की दिशा में बदलाव से तापमान में हल्की बढ़त

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हवा की दिशा (Wind Direction) दक्षिण-पूर्व में बदलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई। यही कारण है कि दिन और रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहा। वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक हवाओं की गति नहीं बदलती, तब तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें -  UP Electricity News: अगले साल खरीदी जाएगी 90 हजार करोड़ की बिजली, आज 14 घंटे ठप रहेंगी बिजली सेवाएं

कानपुर का मौसम: दिन का तापमान बढ़ा

कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय (Dr. S.N. Sunil Pandey) ने बताया कि रविवार को भी मौसम लगभग सामान्य रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार बढ़ने पर ही ठंड और तेज होगी। शनिवार को दिन का तापमान 26.2 डिग्री से बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा, जो अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।

मेरठ का मौसम: दिन में धूप, रात में ठंड

मेरठ में MEERUT WEATHER हल्के बादलों के बीच धूप निकली। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 70% और न्यूनतम 32% दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -  Congress Leader Sriprakash Jaiswal PASS AWAY: काँग्रेस के नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

गोरखपुर में कोहरे का दबदबा बढ़ा

गोरखपुर gorakhpur weather में पुरवा हवा की वजह से नमी बढ़ी और कोहरा-धुंध का असर तेज हुआ। दिन की धूप भी कमजोर रही। पिछले कई दिनों से दूसरे पखवाड़े में कोहरे का असर लगातार दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान 26–28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो औसत से कम है।

यह भी पढ़ें: UP SIR Controversy: यूपी SIR प्रक्रिया पर सियासी खेल! अखिलेश ने मृतक BLO के परिवार को सौंपा 2 लाख का चेक 

आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड तय

मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत में ठंड अचानक तेज होगी। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलते ही कड़ाके की सर्दी (Severe Cold) और घना कोहरा लौट आएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article