/bansal-news/media/media_files/2026/01/09/weather-update-2026-01-09-00-41-48.webp)
UP Weather Update: यूपी में बीते दो दिनों से ठंड की राहत के बाद मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में आज गुरुवार को कहीं कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं 23 जनवरी शुक्रवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार मौसम बारिश के चलते एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर
यहां कोहरा और ठंड कम होते दिखाई दे रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम में एक बार फिर करवट बदलेगी। यूपी में गुरुवार 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा सकता है। जिसके चलते कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा आगरा, मथुरा समेत प्रदेश के 15 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। यहां बारिश के कारण एक बार फिर ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार आज 22 जनवरी गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी संभाग प्रभावित होगा। जिससे कुछ जगहों पर बहुत बारिश की संभावना है। पूर्वांचल में मौसम शुष्क रहेगा।
यूपी में गुरुवार 22 जनवरी को कहां होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, सँभल, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, रामपुर और आसपास के इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाने छाए रहने और बारिश की आशंका है।
23 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को बारिश में तेजी के आसार हैं। पश्चिमी संभाग में कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हे।। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है। कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। तो कहीं-कहीं तेज ओलावृष्टि भी हो सकती है।
किसानों को हो सकता है नुकसान
यूपी में इस तरह हो रही तेज बारिश से किसानों की फसलों को नुक़सान हो सकता है। इसका असर पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों मेें ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां बारिश और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है।
23 जनवरी यूपी का मौसम
23 जनवरी शुक्रवार को मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, बुलंदशहर, सँभल, बदायूं, कासगंज और एटा व आसपास के जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। तो वहीं प्रदेश के सहरानपुर, शामली, मेरठ, बागपत, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और रामपुर में लगभग सभी जगहों पर तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
24 जनवरी यूपी का मौसम
24 जनवरी को यूपी के पूर्वी संभागों में हल्की बारिश का अनुमान है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। तो वहीं 26 और 27 जनवरी को एक बार फिर से बारिश में तेजी आएगी। इसके असर से अगले दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर उतार चढ़ाव आएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us