UP SIR Controversy: यूपी SIR प्रक्रिया पर सियासी खेल! अखिलेश ने मृतक BLO के परिवार को सौंपा 2 लाख का चेक

अखिलेश यादव ने SIR को लेकर चुनाव आयोग व BJP पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए और मृतक BLO के परिवार को 2 लाख की मदद दी। कांग्रेस ने भी एक करोड़ मुआवजा व नौकरी की मांग की। रंजू देवी की मौत के बाद SIR विवाद बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

up-sir-controversy-akhilesh-yadav-2 lac dead BLO Vijay Verma ec-bjp-hindi news zxc

UP SIR Controversy: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मतदाता विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से SIR को जल्दबाजी में लागू किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि मृतक BLO को ड्यूटी (UP BLO Death Case) पर नहीं दिखाया जाए।

2 लाख की आर्थिक मदद 

SP President Akhilesh Yadav
सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मलिहाबाद के मृतक BLO विजय कुमार वर्मा के परिवार को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि विजय कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई, लेकिन अधिकारियों को इसे छुपाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “SIR प्रक्रिया बिना ट्रेनिंग के कराई जा रही है। बहुत से BLO को पूरी जानकारी तक नहीं दी गई है।” Akhilesh Yadav SIR Controversy 

SIR को लेकर अखिलेश का सीधा हमला

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से सरकार लोगों का वोट डालने का अधिकार और पहचान छीनने की कोशिश कर रही है।  उन्होंने कहा:

“बीजेपी इतनी जल्दी में क्यों है?”

“चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं।”

“यह लोकतंत्र खत्म करने की रणनीति है।”

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को बीएलओ का सहायक बनाया गया है, जबकि कहा जा रहा है कि फॉर्म बांटे जा चुके हैं, जबकि वास्तविकता कुछ और है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव मृतक BLO विजय कुमार वर्मा के परिजनों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे और पार्टी की ओर से परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और न्यायसंगत सहायता की मांग भी की। अखिलेश ने आरोप लगाया कि विजय कुमार वर्मा की मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई, लेकिन अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि उन्हें ड्यूटी पर नहीं दिखाया जाए।  akhilesh yadav press conference 

ये भी पढ़ें - RBI Digital Banking Rules 2025: ग्राहकों पर नहीं थोपी जाएगी डिजिटल सर्विस, लिखित अनुमति के बाद ही मिलेगी सुविधा 

उन्होंने दावा किया कि SIR प्रक्रिया बिना प्रशिक्षण और तैयारी के जल्दबाजी में कराई जा रही है, जिससे BLO और कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बढ़ गया है। अखिलेश यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बीजेपी इतनी जल्दी में क्यों है? चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं।”

अखिलेश ने SIR को लोकतंत्र खत्म करने की “सोची-समझी रणनीति” बताया और कहा कि सफाई कर्मियों को बीएलओ का सहायक बनाकर चुनावी प्रक्रिया को और जटिल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कहा जा रहा है कि फॉर्म बांटे जा चुके हैं, जबकि जमीनी स्तर पर वास्तविकता कुछ और है। अखिलेश ने यह भी कहा कि SIR के जरिए वोट डालने का अधिकार, पहचान और आरक्षण तक छीनने की योजना बनाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें -  UP Electricity News: अगले साल खरीदी जाएगी 90 हजार करोड़ की बिजली, आज 14 घंटे ठप रहेंगी बिजली सेवाएं

कांग्रेस ने भी उठाई आवाज 

UP Congress State president Ajay Rai
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

सपा के बाद कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी मृतक BLO रंजू देवी के घर पहुंचकर शोक जताया और एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की। अजय राय ने आरोप लगाया कि SIR फार्म के कारण कर्मचारियों पर भारी मानसिक दबाव पड़ रहा है और इसी दबाव ने कई कर्मचारियों की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार SIR को तेजी से पूरा कराकर विपक्षी वोटर बेस को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

रंजू देवी की मौत ने बढ़ाया विवाद 

SP Leaders
SP के कार्यकर्ता और नेता देवरिया में म़तक BLO रंजू देवी से परिवार से मिलते हुए

ये भी पढ़ें -  Congress Leader Sriprakash Jaiswal PASS AWAY: काँग्रेस के नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र की BLO रंजू देवी की 25 नवंबर की रात मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि वीसी के बाद मानसिक तनाव के कारण उनकी मृत्यु हुई। अंगरजीव प्रशासन पर सवाल उठाते हुए बताया कि SIR की जल्दबाजी कर्मचारियों की जान ले रही है।
अजय राय ने ऐलान किया कि 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कांग्रेस के बड़े धरने में वे SIR की वजह से हुई मौतों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे।

SIR विवाद का राजनीतिक असर बढ़ा

लगातार बढ़ते आरोपों ने SIR विवाद को राजनीतिक टकराव का सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। जहां सपा इसे लोकतंत्र खत्म करने की साजिश बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे कर्मचारियों पर मानसिक अत्याचार और विपक्षी वोटर पर हमला बता रही है।  

UP Electricity News: अगले साल खरीदी जाएगी 90 हजार करोड़ की बिजली, आज 14 घंटे ठप रहेंगी बिजली सेवाएं 

up-electricity-update-90000-crore-power-purchase-services-shutdown hindi news zxc

उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। UP Electricity Update के अनुसार पावर कॉर्पोरेशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 90 हजार करोड़ की बिजली खरीदने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे्ं 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article