Advertisment

UP SI Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, परीक्षा में अनियमितता मिलने पर दे सकेंगे सूचना

UPPRPB ने SI भर्ती परीक्षा 2025 में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। प्रश्नपत्र लीक, प्रश्नपत्र हल करने वाले गिरोह, नकल या प्रश्नपत्र बेचने जैसी जानकारी सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखा जाएगा।

author-image
Shaurya Verma
UP SI Recruitment 2025 police UPPRPB releases email whatsapp number report paper leak solver gang Update hindi zxc

UP SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक SI भर्ती परीक्षा 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए नई पहल की है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए बोर्ड ने ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। 

Advertisment

परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए उठाया कदम

UPPRPB ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा प्रोसेस को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने के लिए आम लोगों और अभ्यर्थियों  से सहयोग लिया जाए। इसी प्रोसेस में भर्ती बोर्ड ने एक आधिकारिक ईमेल आईडी और Whatsapp नंबर जारी किया है। अगर परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अवांछनीय गतिविधि की जानकारी साझा कर सकता है। बोर्ड का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता को समय रहतो रोकना है। 

ये भी पढ़ें -   Bijnor DM Jasjit Kaur Honoured Womens: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान, सर्टिफकेट भी वितरित हुए

पेपर लीक और साल्वर गैंग की सूचना देने की अपील

भर्ती बोर्ड ने बताया कि अगर किसी को पेपर लीक, Question पेपर की खरीद-बेच, नकल, सॉल्वर गैंग या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी मिलती है तो वह तुरंत इसकी सूचना दे सकते है। बोर्ड ने कहा ऐसी जानकारी मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बोर्ड ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।  

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Womens Day Scheme: महिला दिवस पर CM योगी की बड़ी घोषणा; आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी-यूनीफॉर्म, बीमा-आयुष्मान कार्ड का भी लाभ

ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए दे सकेंगे जानकारी

भर्ती बोर्ड ने जानकारी देने के लिए ईमेल आईडी [email protected] जारी की है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9454457951 भी उपलब्ध कराया गया है, जहां लोग सीधे संदेश भेजकर जानकारी दे सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - UPSC CSE 2025 Result Controversy: एक ही रोल नंबर पर दो अभ्यर्थियों का दावा, एक ने कहा - मेरे पास सबूत है, 301 मेरी रैंक

Advertisment

ये भी पढ़ें - UP Awas Vikas Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में घऱ लेने का मौका, आवास विकास ने शुरू की नई स्कीम, इस डेट से पहले एप्लाई करें

UP SI Recruitment
Advertisment
चैनल से जुड़ें