UP Shikshamitra Honorarium Hike: यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, इस दिन आएगा आदेश

यूपी में 1.43 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार अनुदेशकों के मानदेय बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। सीएम योगी ने विधान परिषद में भरोसा दिलाया है। बजट सत्र में मानदेय वृद्धि और शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का ऐलान हो सकता है।

_UP Shikshamitra Honorarium Hike anudeshak salary increase CM yogi budget session hindi zxc

UP Shikshamitra Honorarium Hike: उत्तर प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों और 24 हजार अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने का भरोसा विधान परिषद में दिलाया है। बजट सत्र 2026 में मानदेय वृद्धि और शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का ऐलान हो सकता है।  

विधान परिषद में मुख्यमंत्री का भरोसा

विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के हितो को लेकर सरकार की मंशा साफ की। सीएम योगी ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिए भी सरकार सकारात्मत कदम उठाएगी। इस आश्वासन को मानदेय वृद्धि से जोड़कर देखा जा रहा है। UP Shikshamitra Honorarium Hike Update

प्रदेश में कितने शिक्षामित्र और अनुदेशक

इस समय प्रदेश में करीब 1,43,781 शिक्षामित्र और लगभग 24,781 अनुदेशक कार्यरत हैं। लंबे समय से ये सभी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिय़ा जा रहा है जो साल 2017 से लागू है। बढ़ती महंगाई के बीच ये राशि अपर्याप्त मानी जा रही है।  UP Anudeshak Salary Increase  

ये भी पढ़ें - JEE Mains result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट ऐसे करें चेक, एनटीए की वेबसाइट पर जारी हुआ परिणाम

पुरानी मांग, अब बढ़ी उम्मीद

शिक्षामित्रों की ओर से मानदेय बढा़ने की मांग कई सालों से की जा रही है। पिछले साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम योगी ने इस दिशा में संकेत दिए थे। अब सदन में दिए गए ताजा बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द कोई ठोस फैसला ले सकती है।  

ये भी पढ़ें - RPF Constable Final Result 2026: आरपीएफ कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से डाउनलोड करें Merit List PDF

बजट सत्र में हो सकता है ऐलान

सरकारी सूत्रों के अनुसार बजट सत्र के दौरान विधानसभा में मानदेय वृद्धि से जुड़ी घोषणा संभव है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को ये भरोसा जागा है कि उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए औपचारिक निर्णय लिया जाएगा।  Shikshamitra Budget Update 

ये भी पढ़ें - Supreme Court: शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी - लड़का-लड़की एक-दूसरे के लिए अजनबी, आंख मूंदकर भरोसा न करें

शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा

साल 2026-27 के यूपी बजट में फाइनेंस मिनिस्टर ने सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए 5 लाख रुपए तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का ऐलान किया है। ये सुविधा 1 April से लागू होगा। 

ये भी पढ़ें - रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग मामले में यूपी कनेक्शन: आगरा से गए थे शूटर, अब तक 11 लोग गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article