UP Rain Alert: तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट,  फरवरी माह में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

up weather update. 5 jan. 2026

UP Weather Update Feb IMD Alert: उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं अपना असर दिखा रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। पश्विमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। करीब एक पखवाड़े तक रही अच्छी धुप के बाद छाया घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिसके बाद ठंडी हवाओ और गलन के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में 100 से 500 मीटर तक दृश्यता वाला कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में काले बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। 2 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी—दोनों संभागों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

कहीं कोहरा, कहीं साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 31 जनवरी को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच समेत आसपास के जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में साफ रहेगा मौसम 

वहीं सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, अयोध्या, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, झांसी, महोबा, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर और इटावा में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

लखनऊ और नोएडा का मौसम

राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को मौसम साफ रहने वाला है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप और छांव का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।

दिल्ली से सटे नोएडा में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अनुमान है कि यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल भी छा सकते हैं।

फरवरी में आएंगे दो नए पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फरवरी माह में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जबकि दूसरा 5 फरवरी को दोबारा मौसम में बदलाव लाएगा।

यह भी पढ़ें: MP के 20 जिलों में कोहरा: भोपाल में बादल और धुंध, आंधी-बारिश से होगी फरवरी की शुरुआत, 3 दिन का अलर्ट, ठंड भी सताएगी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article