UP Crime News: DDU जंक्शन पर 1.75 करोड़ रुपये कैश बरामद, हिरासत में चंदौली का हीरा कारोबारी, एक्सप्रेस ट्रेन में बैग लिए बैठे थे दो युवक

चन्दौली से चंद्रमौलि केशरी

new poster 1

UP Crime News: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 75 लाख रुपए कैश के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन के A1 कोच के बर्थ नंबर 13-14 पर बैठकर कोलकाता भागने की कोशिश में थे। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की सूचना दे दी गई है। विभाग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटा गया है।  

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्लेटफॉर्म नंबर 2 खड़ी थी। इसी दौरान होली त्योहार के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जब ट्रेन में सवार सिपाहियों ने युवक को देखा और उसके हाव-भाव पर शक हुआ।  इसके बाद जब पुलिस ने युवक से बैग खोलने को कहा और चेकिंग की तो उसमें 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई थीं।  

इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ में आरोपी युवक कैश के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. इसके चलते जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना दी।  

इस संबंध में जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रितेश और प्रिग्नेश के रूप में हुई है, जो लखनऊ के  रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैश से भरा बैग लखनऊ से हावड़ा कोलकाता जा रहें थे।  

कैश का सोर्स क्या है और इसका इस्तेमाल क्या था, इसकी जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैश किसी अवैध गतिविधि से जुड़े है या नहीं. जीआरपी ने मामले को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है, जो अब इस कैश के सोर्स की जांच करेगा।  घटना के बाद जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।  

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 28 February: ईरान ने इजरायल समेत अबू धाबी और दुबई मे मिसाइलें दागी, US मिलिट्री बेस पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article