Advertisment

Breaking News Live Update 28 February: पटियाला हाउस कोर्ट ने आधी रात को IYC प्रेसीडेट भानु चिब को जमानत दी

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
New Update
Breaking News Live Update 28 February

Breaking News Live Update 28 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 28 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज... 

Advertisment
  • Feb 28, 2026 10:00 IST

    पटियाला हाउस कोर्ट ने आधी रात को IYC प्रेसीडेट भानु चिब को जमानत दी

    नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए कथित “शर्टलेस” विरोध प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट से आधी रात जमानत मिल गई। चिब को 24 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन का रिमोट समन्वय किया गया, हालांकि वह मौके पर मौजूद नहीं थे।

    दिल्ली पुलिस ने कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि चार दिन की हिरासत जांच के लिए पर्याप्त है और अतिरिक्त रिमांड के लिए ठोस कारण पेश नहीं किए गए। अदालत ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही पासपोर्ट जमा कराने और एक जमानतदार पेश करने की शर्त लगाई गई है।



  • Feb 28, 2026 09:54 IST

    पीएम मोदी 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान करेंगे लॉन्च

    H20260220204319
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के अजमेर दौरे पर रहेंगे, जहां वे सुबह करीब 11:30 बजे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री 14 वर्ष की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानी एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है। साथ ही वे 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और कई राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, पेयजल व ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।



  • Feb 28, 2026 09:18 IST

    कानपुर वीआईपी रोड हादसा, 8.30 करोड़ की जमानत पर लैंबोर्गिनी रिलीज करने का कोर्ट आदेश

    kanpur lamborghini road accident case

    कानपुर के वीआईपी रोड पर हुई चर्चित सड़क दुर्घटना मामले में सीजेएम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जब्त की गई लैंबोर्गिनी कार को सख्त शर्तों के साथ रिलीज करने का आदेश दिया है। सीजेएम सूरज मिश्रा की अदालत ने 20 दिन से थाने में खड़ी सुपरकार को 8.30 करोड़ रुपये की जमानत और अंडरटेकिंग पर मालिक को सौंपने की अनुमति दी है।

    यह कार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की बताई जा रही है। सात फरवरी को हुए हादसे के बाद ग्वालटोली पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया था। कोर्ट ने साफ किया है कि कार को न तो बेचा जा सकेगा और न ही उसका रंग, इंजन या चेसिस नंबर बदला जा सकेगा। जांच या कोर्ट के आदेश पर वाहन को पेश करना अनिवार्य होगा, अन्यथा जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी।



  • Feb 28, 2026 08:49 IST

    राजस्थान में तीन शहरों के नाम बदलने का ऐलान, माउंट आबू अब आबू राज होगा

    untitled-2026-02-27t194538-1772201757

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में तीन प्रमुख शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है। उन्होंने विधानसभा सदन में यह बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम अब बदलकर आबू राज किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    इसके साथ ही जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर और कामां का नाम कामवन करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि इन बदलावों से स्थानीय परंपरा और विरासत को नई पहचान मिलेगी। सरकार जल्द ही नाम परिवर्तन से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी।



  • Feb 28, 2026 08:45 IST

    आगरा में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू एनकाउंटर में ढेर

    eo8qiu5k_agra_625x300_27_February_26

    आगरा में पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर पवन उर्फ कल्लू मारा गया। नोएडा एसटीएफ यूनिट ने आगरा पुलिस के साथ ताजगंज इलाके में उसे घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के अनुसार पवन उर्फ कल्लू गाजियाबाद का कुख्यात अपराधी था और उस पर हत्या, रंगदारी समेत 18 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज थे। वह रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग से जुड़ा शूटर बताया जा रहा है। हाल ही में वह आगरा में रंगदारी के एक मामले में फरार चल रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नोएडा के एक सिपाही से लूटी गई पिस्टल और बाइक भी बरामद की है।



  • Feb 28, 2026 08:43 IST

    पाकिस्तान-अफगान संघर्ष पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, - इस संघर्ष में मैं हस्तक्षेप करूंगा 

    WhatsApp Image 2026-02-28 at 7.09.58 AM

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर अब बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कूद पड़े हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष में मैं हस्तक्षेप करूंगा। पाकिस्तान से मेरी बहुत अच्छी बनती है। डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ और मुनीर की तारीफ भी की। ट्रंप ने आगे कहा कि 'PM शहबाज और मुनीर दोनों ही शानदार नेता हैं'। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष में अब तक 300 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। 



  • Feb 28, 2026 08:28 IST

    बोलिविया में बड़ा हादसा, सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, हादसे में 15 की मौत, कई घायल 

    Air Craft

    बोलिविया में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एयरफोर्स का विमान सड़क पर गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विमान करोड़ों के नोट लेकर जा रहा था। प्‍लेन क्रैश के बाद नोट बटोरते हुए लोग दिखे हैं। 



Breaking News Live Update:
Advertisment
चैनल से जुड़ें