/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/rashifal-gfx-2026-02-11-13-20-02.png)
UP Budget 2026 for Women: आज योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख 12 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का बजट पेश किया गया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पेश करते हुए सरकार की तरफ से कई बड़े ऐलान किए। लड़कियों के लिए इस बजट में घोषणा करते हुए शादी के ​लिए दी जाने वाली राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया। इसके अलावा बजट में और क्या ऐलान हुए जानते हैं।
महिलाओं के लिए क्या है खास
आपको बता दें आज के बजट में लड़कियों की शादी के ​लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है। इसके अलावा महिला प्रशिक्षण और Job Placement Centre अलग से बनाए जाने की घोषणा की गई है। ताकि महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ सके। वित्त मंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
महिलाओं के लिए क्या है खास
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/11/up-budget-2026-2026-02-11-13-28-50.jpeg)
महिला समृद्ध योजना
महिला समृद्ध योजना के अंतर्गत प्रदेश में 5 महिला प्रोड्यूसर कंपनियों का गठन किया गया है। जिनके माध्यम से जनपद गाजियाबाद, बरेली एवं रायबरेली में कंपनियों का गठन कर स्वयं सहायता समूह का विपणन कार्य प्रारंभ किया गया है। जनपद प्रयागराज एवं लखनऊ में कंपनियों का गठन प्रस्तावित है।
महिला एवं किसानों को प्राथमिकता
महिला एवं किसानों की प्रति नियोजन में प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत प्रदेश की लगभग 60,000 महिला गन्ना किसानों को लाभ मिल रहा है।
सेफ सिटी परियोजना
सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत महिला पुलिस बीट, व्यापक सीसीटीवी, टेलीफोन और स्पीड रिस्पांस सेवाओं से सार्वजनिक स्थलों और खेलों पर सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
सेफ सिटी की अवधारणा के अंतर्गत देने व प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक उचित निवास स्थान उपलब्ध कराया गया। इसके उद्देश्य से प्रदेश के नगर निगमों में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है।
मिशन शक्ति के अंतर्गत सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सेवाओं के एकीकरण से महिलाओं में आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिला है।
मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत जनवरी, 2026 तक 26.81 लाख बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us