Prayagraj Accident: प्रयागराज में दिल दहलाने वाला हादसा, स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

Prayagraj Accident: प्रयागराज में आज सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बता दें कि प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई।

up news (1)

Prayagraj Accident: प्रयागराज में आज सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बता दें कि प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा।

सड़क हादसे में गई बच्ची की जान

आज 23 फरवरी की सुबह बच्ची मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मामा और छोटा भाई दूर गिर गए जबकि बच्ची पहिए के नीचे आ गई। हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा कि मामा बच्ची के शव के बगल में बैठा हुआ है। सड़क पर बच्ची का खून बिखरा है। मामा रोते हुए घरवालों को हादसे की जानकारी दे रहा है।

up (12)

यह हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। यहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया। परिवार वाले शव देखकर चीखने लगे। इसके बाद शव सड़क पर रखकर बैठ गए। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

धड़ से अलग हुआ बच्ची का सिर

बता दें कि जिस बच्ची की एक्सीडेंट में जान गई उसका नाम फलीशा है और उसकी उम्र 10 साल है। वह अपने भाई के साथ बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। फलीशा के पिता का निधन तीन साल पहले हो गया था। मां रोजी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। वह बच्चों के साथ भाई के घर पर ही रहती हैं।

यह भी पढ़ें:UP Teacher Suicide: देवरिया के टीचर के आत्महत्या के मामले में BSA समेत 3 पर FIR, सुसाइड नोट में 16 लाख रुपये हड़पने का लगाया था आरोप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article