Advertisment

Kaushambi Child Labour Video Viral: कौशांबी में ईंट-भट्ठे पर काम करते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

कौशांबी जनपद से ईंट भट्टे पर काम करते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। छोटे बच्चों से ईंट ढुलाई कराई जा रही है। इस वीडियो से प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Kaushambi child labour video viral brick kiln hindi news

Kaushambi Child Labour Video Viral: कौशाम्बी जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छोटे बच्चे ईंट ढुलाई करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो से प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो सही पाया जाता है तो ये बाल श्रम संशोधित अधिनियम, 2016 का उल्लंघन होगा।

Advertisment

मजदूरों का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं

आरोप है कि लंबे वक्त से हो ईंट भट्टों पर बच्चों से काम कराया जा है। ज्यादातर भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों का भी श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। मजदूरों के अधिकारों और सुरक्षा मानकों पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हलचल देखी गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, जनपद में ये चर्चा तेज है कि यदि समय-समय पर प्रभावी निरीक्षण और निगरानी की जाती तो ऐसी स्थिति सामने न आती। अब निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

UP News Kaushambi Kaushambi Child Labour Video Viral
Advertisment
चैनल से जुड़ें