/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/up-cm-yogi-mualana-fir-2026-03-09-10-30-07.jpg)
Bihar Maulana Speech UP CM Yogi News: सीएम योगी की मां को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम (patna maulan abdullah salim contorversial statement) के खिलाफ यूपी के 83 थानों में FIR दर्ज कर ली गई है।
अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। आपको बता दें कई हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की चेतावनी भी दी है।
आपको बता दें बिहार के मौलाना सलीम अब्दुल्ला ने बिहार में तकरीर के दौरान सीएम योगी की मां (CM Yogi Mother) को लेकर विवादित शब्दों का उपयोग किया था। जिसके बाद यूपी के बलरामपुर समेत अन्य जगहों पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध
आपको बता दें मौलाना सलीम के खिलाफ ये FIR बलरामपुर BJP के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। इन संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी न होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मौलाना ने बिहार में रमजान के दौरान आयोजित एक मजहबी जलसे में एक विवादित बयान दिया गया। इस कार्यक्रम मे मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने तकरीर (speech) करते हुए उत्तर प्रदेश में लागू गौकशी विरोधी कानून (Cow Slaughter law) पर टिप्पणी की।
तकरीर के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र करते हुए कहा कि, "यूपी में ऐसा कानून बना है कि योगी की अम्मा का गोश्त खा लिया तो पैर में छेद कर देती है पुलिस"। साथ ही मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने कहा कि "किसी के पास योगी की अम्मा का 250 ग्राम गोश्त मिला तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है।"जानकारी के अनुसार अपने भाषण में उन्होंने कई बार ये बात दोहराई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us